दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। बुधवार सुबह दिल्ली में रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। इसके बाद शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य के बॉर्डर पर पहुंचकर यमुना नदी से पानी पीकर दिखाया। उन्होंने X पर वीडियो शेयर कर कहा कि मैंने बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया। आतिशी जी तो आई नहीं। कोई नया झूठ रच रही होंगी। झूठ के पांव नहीं होते। इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा। नायब सैनी के इस पोस्ट को लेकर केजरीवाल ने कहा कि नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज नहीं होने दूंगा। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें… रैली में पीएम बोले- दिल्ली के पूर्व सीएम ने हरियाणा पर घिनौने आरोप लगाए
पीएम मोदी बुधवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे थे। PM ने करतार नगर में 50 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया। साथ ही यमुना में जहर मिलाने के केजरीवाल के आरोपों का भी जवाब दिया। पीएम ने कहा- दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए। क्या हरियाणा के लोग अपने बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं क्या। पीएम ने चुनाव सभा के दौरान कुंभ हादसे का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा- महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ, उसमें हमने कुछ पुण्य आत्माओं को खोया है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। PM की स्पीच की 9 बड़ी बातें… 1. दिल्ली कह रही है कि आप-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा आप यहां वर्किंग डे होने के बाद भी इतनी विशाल संख्या में, दोपहर के समय हम सबको आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आपका बहुत आभार व्यक्त करता हूं, लेकिन ये दृश्य है, ये दिल्ली का मूड बता रहा है। दिल्ली के जनादेश के दर्शन करा रहा है। दिल्ली कह रही है कि अब आप-दा के बहाने नहीं चलेंगे। आप-दा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है कि आप-दा की लूट और झूठ नहीं चलेगा। 2. दिल्ली के लोग भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहते हैं
दिल्ली के लोग भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों के घर बनाए। दिल्ली को आधुनिक बनाए, हर घर नल से जल पहुंचाए, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। दिल्ली कह रही है 5 फरवरी आएगी, भाजपा आएगी, आप-दा जाएगी। 3. कांग्रेस-आप ने 25 साल में आपकी दो पीढ़ियां बर्बाद कीं
ये 21वीं सदी है। इसके 25 साल बीत चुके। इसके पहले 14 साल आपने देखे हैं। इसमें कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। 11 साल आप-दा सरकार को दिए, लेकिन दिल्ली की समस्या वहीं की वहीं है। 25 साल इन दोनों ने आप की दो-दो पीढ़ी बर्बाद की हैं। दिल्ली को इन हालात से कौन निकाल सकता है। आपका एक वोट इन मुसीबतों से मुक्ति दिला सकता है। हमें 11 साल के पेंडिंग काम करने हैं। आने वाले 25-30 साल की तैयारियां करनी हैं। 4. कोई सोच सकता है क्या कि मोदी को हरियाणा वाले जहर देंगे
दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए। हार के डर से आपदा वाले बौखला गए। हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं। क्या उनके परिवार, रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। क्या हरियाणा के लोग अपने बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं क्या। हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा। क्या बात करते हो। 5. आप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में डूबेगी
देशवासियों पर ऐसा झूठा आरोप लगाते हैं। कुछ भी बोलते हैं। ऐसी ओछी राजनीति करने वालों को दिल्ली की जनता सबक सिखाएगी। आप-दा वालों की लुटिया यमुना जी में डूबेगी। साथियों, आप-दा वालों की नीयत ही काम करने की नहीं है। पिछले 5 साल में दिल्ली विधानसभा सिर्फ 70-75 दिन चली। ये विधानसभा के इतिहास का सबसे कम कामकाज रहा। 6. आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है
भारतीय गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जोश पूरे देश में है, लेकिन हमें नहीं भूलना है कि इन लोगों ने भारतीय सेना पर सवाल उठाए थे। इन लोगों ने विधानसभा में सत्र बुलाकर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। सेना पर सवाल उठाए थे। आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं। आज अगर कोई दिल्ली का नाम लेता है तो वो कहता है कि ये देश की राजधानी है। दिल्ली शहर की अपनी कोई विशेष पहचान नहीं है। 7. शीशमहल बनाने वाले गरीब के घर के बारे में नहीं सोचते जो लोग झुग्गी में रहते हैं उनसे आप लोग कहना कि आपका घर नहीं बना है, ये बात हमने नोट कर ली है। मोदी की गारंटी है कि आपका पक्का घर बनकर रहेगा। मोदी के पास अपना कोई घर नहीं है। लेकिन मोदी का सपना है कि हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। ये आप-दा वाले इसलिए झुग्गियों में जाते हैं और झूठी बातें फैला रहे हैं। इनकी झूठ बोलने की ताकत बहुत है। 8. केजरीवाल पहला व्यक्ति जिसने CAG रिपोर्ट को फेंक दिया
CAG रिपोर्ट आज भी जारी है। ये अंग्रेजों के समय से जारी है। केजरीवाल पहला व्यक्ति है जिसने CAG रिपोर्ट को फेंक दिया। आप-दा सरकार CAG रिपोर्ट को दबा कर बैठ गई है। शराब घोटाला, शीशमहल घोटाला, अस्पताल घोटाला सामने आने का डर है इन लोगों को। भाजपा सरकार आने के बाद पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल कर दी जाएगी। 9. कांग्रेस और आप-दा का पर्दे के पीछे गठबंधन
आप-दा को हार का एहसास हो चुका है। इनके हर विधायक को लेकर जनता में गुस्सा है। आप-दा और कांग्रेस का पर्दे के पीछे गठबंधन है। आप-दा वाले कोशिश कर रहे हैं कि उनका विधायक नहीं जीते तो कांग्रेस का जीत जाए। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ………………………………………… दिल्ली विधानसभा चुनाव और भाजपा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… भाजपा देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी, ₹7 हजार करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस और कैश; यह कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी है। चुनाव आयोग को पार्टियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के पास 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा (7113.80 करोड़ रुपए) का कैश और बैंक बैलेंस है। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा ने केजरीवाल के घर का नया वीडियो जारी किया, रेट लिस्ट भी बताई भाजपा ने रविवार शाम को दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया। इस बंगले में पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। भाजपा ने X पर वीडियो शेयर करके लिखा- आइए आपको सैर कराएं महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की। पूरी खबर पढ़ें…