नमस्कार, देश का 76वां गणतंत्र दिवस इस बार कई मायनों में खास रहा, हम आपको इसकी वजह बताएंगे। यह भी बताएंगे कि महाकुंभ में कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र के बारे में क्या कहा। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. सैफ अटैक केस: आरोपी के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए; CID लैब की जांच में किसी और के निकले सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट एक्टर के घर से लिए गए सैंपल से मैच नहीं हुए। सैफ पर 15 जनवरी की देर रात हमला हुआ था। मुंबई पुलिस ने 22 जनवरी को फिंगरप्रिंट समेत कई सैंपल CID जांच के लिए भेजे थे। पुलिस को आशंका है कि सैफ पर हमले में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिया गया शख्स बोला- पुलिस ने जिंदगी बर्बाद कर दी: मुंबई पुलिस ने 18 जनवरी को आकाश कनैजिया नाम के शख्स को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया था, लेकिन वह इस मामले में शामिल नहीं था, उसे छोड़ दिया गया। अब आकाश का कहना है- जब मीडिया में मेरी तस्वीरें आनी शुरू हुईं। मेरा परिवार तब स्तब्ध रह गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए। मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था। मेरी शादी टूट गई, मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। अब मैं सैफ के घर के बाहर ही जॉब मांगूंगा। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर पहली बार 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस, अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। PM मोदी भी शामिल हुए। फ्लाईपास्ट में अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर समेत 40 विमान शामिल हुए। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहली बार प्रलय मिसाइल नजर आई। परेड में इंडोनेशियाई दस्ता भी शामिल हुआ। प्रधानमंत्री ने पहनी बांधनी पगड़ी: PM मोदी एक बार फिर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहन रखा था। इसके अलावा पीले-नारंगी रंग की राजस्थानी जोधपुरी बांधनी पगड़ी पहनी हुई थी। प्रधानमंत्री हर बार गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं। ये लगातार 11वां साल है, जब मोदी पगड़ी में नजर आए।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. धीरेंद्र शास्त्री बोले- हर मंदिर-मस्जिद में रोज राष्ट्रगान हो, पता चल जाएगा राष्ट्रद्रोही कौन है बागेश्वर धाम के महाराज और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा- हर मंदिर, मस्जिद और चर्च में रोज राष्ट्रगान होना चाहिए। अगर कोई भी धर्मस्थल राष्ट्रगान से मना करता है तो ये पता चल जाएगा कि कौन राष्ट्रदोही है और कौन राष्ट्रप्रेमी। महाकुंभ में 30 जनवरी को एक विशाल संत समागम होगा, जिसमें इस पर बात होगी कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए क्या तैयारी करनी है। जूना अखाड़े में बने 9 महामंडलेश्वर: यूपी पीलीभीत के BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्मल अखाड़े के महामंडलेश्वर बनाए गए। वहीं, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज ने अलग-अलग राज्यों के 9 महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. BJP ने दिल्ली CM हाउस का वीडियो जारी किया; शाह बोले- AAP का मतलब- अवैध आमदनी वाली पार्टी BJP ने दिल्ली के CM हाउस का नया वीडियो जारी किया। इसमें पूर्व CM केजरीवाल रहते थे। वीडियो में पूरा बंगला दिखाया और घर में मौजूद चीजों का रेट भी बताया। BJP के मुताबिक, बंगले में 4 करोड़ से 5.6 करोड़ के बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दे लगे हैं, 64 लाख रुपए के 16 टीवी, 10-12 लाख रुपए की टॉयलेट सीट, 36 लाख रुपए के सजावटी खंभे हैं। अमित शाह ने दिल्ली में एक रैली के दौरान कहा- AAP का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी। केजरीवाल बोले- BJP ने अरबपतियों के कर्ज माफ किए: AAP संयोजक केजरीवाल ने कहा, ‘बीते 5 साल BJP सरकार ने 400-500 लोगों का 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ किया है। देश का भिखारी टैक्स देता है, माचिस भी खरीदता तो उस पर GST लगता है। मिडिल क्लास टैक्स देता है। टैक्स का पैसा जनता पर खर्च होना चाहिए। अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं होने चाहिए।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. इजराइल को मिलेंगे 900 किलो के US बम, ट्रम्प ने सप्लाई से रोक हटाई; बाइडेन ने बैन लगाया था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल पर बम सप्लाई को लेकर लगी रोक हटा दी है। अब इजराइल 900 किलो वाले भारी बमों खरीद सकेगा। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मई 2024 में इस पर रोक लगाई थी। उस समय इजराइल गाजा पर अटैक कर रहा था। ट्रम्प ने बांग्लादेश को दी जाने वाली सभी तरह की मदद बंद करने का फैसला किया है। ट्रम्प बोले- फिलिस्तीनियों को जॉर्डन-मिस्र अपने यहां ज्यादा बसाएं: ट्रम्प ने गाजा से फिलिस्तीनी लोगों को शिफ्ट करके मिस्र, जॉर्डन और अरब देशों में बसाने का प्रस्ताव दिया। इस लेकर उन्होंने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला से फोन पर बात की। साथ ही मिस्र के राष्ट्रपति से भी अपील की। हालांकि हमास ने कहा, ‘हम इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: जल, जमीन और आसमान में दिखेगा डिजिटल महाकुंभ; आज शाह प्रयागराज आएंगे बीते दिन 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी 11 बार डुबकी लगाई। आज गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज जाएंगे। महाकुंभ रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी… अब खबर हटके… इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने हिंदी गाना गाया गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन का वीडियो सामने आया है, जिसमें इंडोनेशियन डेलिगेट्स हिंदी गाना गाते दिख रहे हैं। इसमें इंडोनेशिया के सीनियर मिनिस्टर्स भी शामिल थे। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो के सम्मान में डिनर होस्ट किया था। प्रबोवो ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि जब मैं भारतीय संगीत सुनता हूं तो डांस करने लगता हूं।’ भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… मिथुन राशि के लोगों को कामकाज में कई तरह के मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…