हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। उत्तर दिशा से चल रही हवाएं भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी यहां 50 मीटर तक हैं। वाहन चालकों को धुंध में एहतियात से चलने की सलाह दी गई है। कोहरे का यह दौर 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा 26 से पहाड़ों में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 27 से सूबे के कुछ जिलों में ओले गिरने के भी आसार हैं। हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा
बुधवार को चंडीगढ़ मौसम केंद्र के जारी आंकड़ों के मुताबिक, हिसार का बालसमंद सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि इससे पहले जारी आंकड़ों में 3 शहरों बालसमंद, रोहतक और महेंद्रगढ़ का तापमान जीरो दिखाया गया था, लेकिन बाद में विभाग ने अपडेट करके नए आंकड़े जारी किए। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इसमें अंबाला में 9.2, महेंद्रगढ़ 6.1, रोहतक 8.2, हिसार 6.8, करनाल 8, भिवानी 8.1 सिरसा 8, गुरुग्राम 9.3, जींद 8.4, करनाल 8.7, कुरुक्षेत्र 8.8 पानीपत. 8.2, सोनीपत 6.1 और यमुनानगर 8.4 डिग्री तापमान रहा। 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मौसम विशेषज्ञ बोले- आज से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 26 दिसंबर यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। ————- मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
पंजाब के 15 जिलों में शीतलहर, 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी, ओलावृष्टि होगी; फरीदकोट सबसे ठंडा पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर का कहर जारी है। आज 15 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर हिमाचल में नए साल पर भारी बर्फबारी होगी:अगले 48 घंटे तक हिमपात, 8 शहरों में तापमान शून्य से नीचे, कल से बदलेगा मौसम हिमाचल प्रदेश में व्हाइट-क्रिसमस के बाद अब न्यू-ईयर पर भी अच्छी बर्फबारी के आसार है। देशभर से हिल स्टेशन पर आने वाले टूरिस्ट बर्फ के बीच 2025 का स्वागत कर पाएंगे। मौसम विभाग (IMD) की माने तो न्यू-ईयर से पहले प्रदेश के सात जिलों में अच्छी बर्फबारी होगी। राहत की बात यह है कि 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ हो जाएगा। इससे प्रशासन के पास टूरिस्ट प्लेस को जोड़ने वाले सड़कें खोलने का पूरा समय होगा। पढ़ें पूरी खबर