पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल स्टेट कारोबारी के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है। कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है। नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है। सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना.. कौन है गैंगस्टर कौशल चौधरी
कौशल गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा गांव का रहने वाला है। जमीन विवाद और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। अब वह बंबीहा सिंडिकेट के साथ मिलकर इंटरनेशनल लेवल पर अपना गैंग संचालित कर रहा है। उसकी पत्नी मनीषा चौधरी भी लेडी डॉन के नाम से फेमस है। दोनों गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद हैं और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहे हैं। उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और अन्य संगीन अपराधों के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।