हरियाणा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी संदीप आर्य ने 37 घंटे लगातार बिना रुके सूर्य नमस्कार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसको देखकर पोलैंड के वैज्ञानिक यहां पहुंचे। डॉ. स्टेक और उनकी टीम ने अब तक का सबसे बड़ा रिसर्च संदीप आर्य के शरीर पर किया है। उनके नेतृत्व में टीम ने 15 दिन तक संदीप के शरीर के हर अंग की जांच की। हिसार के रहने वाले संदीप आर्य ने मई 2025 में गुजरात के मोटेरा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें लगातार 37 घंटे तक बिना रुके सूर्य नमस्कार किया था। उन्होंने करीब 20 हजार सूर्य नमस्कार किए और एक सूर्य नमस्कार में 12 एक्सरसाइज होती हैं। इस दौरान संदीप आर्य का 15 किलो वजन भी कम होकर 50 किलो रह गया। वैज्ञानिकों की टीम की जांच पूरी हो गई है। जिसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह की 15 अक्टूबर तक आने की उम्मीद है। जांच के दौरान के 3 PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, रिसर्च से संबंधित सभी बातें… अब पढ़िए, साधारण परिवार के संदीप को कैसी मिली सूर्य नमस्कार की प्रेरणा… एक सूर्य नमस्कार में 12 एक्सरसाइज
संदीप आर्य ने बताया कि एक सूर्य नमस्कार में 12 प्रकार की एक्सरसाइज होती हैं, जिन्हें एक के बाद एक लगातार बिना रुके किया जाता है। ऐसे ही लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार उन्होंने किए, जिसके बाद यह रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब हुए हैं। इसके लिए गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल और योगगुरु बाबा रामदेव ने भी उन्हें बधाई दी।