जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मंगलवार रात पत्नी गीतांजलि अंगमो ने मुलाकात की। उनके साथ वकील रितम खरे भी थे। गीतांजलि ने अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
गीतांजलि ने सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- आज रितम खरे के साथ वांगचुक से मुलाकात की। डिटेंशन ऑर्डर हासिल किया, जिसे हम कानूनी रूप से चुनौती देंगे। इस डॉक्युमेंट में वांगचुक पर लगाए गए सभी आरोपों और एनएसए लगाने के कारणों का उल्लेख है। अब कानूनी टीम इस आदेश को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में जुट गई है।
वांगचुक को लेह से गिरफ्तार कर जोधपुर लेकर आए थे
लद्दाख में 24 सितंबर को छठी अनुसूची का दर्जा और राज्य का दर्जा मांगने वाले विरोध-प्रदर्शन के दौरान भीषण हिंसा हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। 24 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। पुलिस का आरोप था कि वांगचुक ने युवाओं को भड़काया और विवादित बयान दिए, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी। लेह से गिरफ्तारी के बाद वांगचुक को जोधपुर जेल में रखा गया है। 5 अक्टूबर को कोर्ट ने सरकार को नोटिस किया था जारी
गीतांजलि अंगमो ने 2 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पति की तत्काल रिहाई की मांग की थी। याचिका में कहा था- वांगचुक की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। उनकी ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने दलील रखी थी। सिब्बल ने कहा था कि परिवार को हिरासत का कारण नहीं बताया गया है। पत्नी को मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि हिरासत आदेश की प्रति पत्नी को दी जाए और जेल में वांगचुक को उचित मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई है।
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने क्या पोस्ट की थी ये खबर भी पढ़िए- जोधपुर जेल से सोनम-वांगचुक की मांग-हिंसा की न्यायिक जांच हो:बोले- जब तक ऐसा नहीं होता, जेल में रहूंगा; 4 लोगों की हुई थी मौत जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से शनिवार को उनके बड़े भाई त्सेतन दोरजे ले और वकील मुस्तफा हाजी ने मुलाकात की। विशेष अनुमति के बाद दोरजे को सेंट्रल जेल में सोनम से मिलने की अनुमति दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)