टाटा संस की बोर्ड सीट को लेकर हुए विवाद के बीच कल यानी, 7 अक्टूबर को सीनियर लीडरशिप ने गृहमंत्री अमित शाह के घर पर 45 मिनट की मीटिंग की। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा कि घरेलू झगड़े को जल्द निपटा लिया जाए, ताकि कंपनी पर असर न हो। मीटिंग में गृहमंत्री शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा शामिल हुए। अब टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की 10 अक्टूबर को मीटिंग होगी। अभी टाटा संस के बोर्ड में 4 सीटें खाली हैं। बोर्ड में नटराजन चंद्रशेखरन, नोएल एन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, हरीश मैनवानी और सौरभ अग्रवाल शामिल हैं। टाटा संस की मार्च 2024 तक मार्केट वैल्यू ₹27.85 लाख करोड़ थी। पूरे ग्रुप की वैल्यू करीब ₹15.9 लाख करोड़ है। 5 पॉइंट में समझें टाटा ग्रुप का पूरा विवाद टाटा संस में 4-6% हिस्सेदारी बेच सकता है SP ग्रुप उधर, टाटा और शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के बीच सुलह का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है। हाल की घटनाओं से वाकिफ हाई-लेवल सोर्सेज बता रहे हैं कि टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस SP ग्रुप को टाटा संस में 4-6% स्टेक डाइल्यूशन ऑफर करने को तैयार हैं। अगर ये डील पक्की हो गई, तो SP ग्रुप को कर्ज चुकाने के लिए पैसे मिल लजाएंगे। ये ग्रुप अभी करीब 30,000 करोड़ रुपए के कर्ज में है। …………………….. टाटा ग्रुप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… टाटा मोटर्स का बिजनेस दो हिस्सों में बंटा: शेयर 6% चढ़ा; कंपनी के शेयरहोल्डर को कॉमर्शियल व्हीकल कंपनी का एक शेयर मिलेगा टाटा मोटर्स का बिजनेस दो हिस्सों में बंट गया है। अब कंपनी का कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस (जैसे ट्रक, बस) अलग कंपनी TML कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड में चला गया है और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस (जैसे कार, SUV) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के नाम से चलेगा। इस सेपरेशन से टाटा मोटर्स से मौजूदा शेयरधारकों को एक शेयर के बदले कॉमर्शियल व्हीकल कंपनी (TML) का एक शेयर मिलेगा। शेयरधारकों को 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट पर ये शेयर्स मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें…