प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के दौरे पर मुंबई पहुंचे। पीएम ने यहां नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। साथ ही 22 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी रिफॉर्म और विकसित भारत पर बात की। साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। तब की कांग्रेस सरकार ने कमजोरी का मैसेज दिया। आतंकियों के सामने घुटने टेके। हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृहमंत्री तक रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थी। लेकिन उस नेता की माने तो किसी दूसरे देश के दबाव के कारण कांग्रेस सरकार ने भारत की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका। दरअसल पीएम मोदी ने 30 सितंबर को मनमोहन सरकार में गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम के बयान का जिक्र किया। चिदंबरम ने कहा था कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उनके मन में भी बदला लेने का विचार आया था, लेकिन उस वक्त की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सैन्य कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया। PM मोदी की स्पीच, 5 बड़ी बातें… 2008 में कांग्रेस ने कमजोरी का मैसेज दिया: साथियों मुंबई भारत की आर्थिक राजनीति के साथ सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। 2008 में आतंकियों ने भी मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। तब की कांग्रेस सरकार ने कमजोरी का मैसेज दिया। आतंकियों के सामने घुटने टेके। हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता और जो देश के गृह मंत्री तक रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थी। पूरा देश भी यही चाहता था। लेकिन उस नेता की माने तो किसी दूसरे देश के दबाव के कारण कांग्रेस सरकार ने भारत की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका। गरीबों का सशक्तिकरण आज देश की प्राथमिकता है: गरीब हो मीडिल क्लास हो इनका सशक्तिकरण आज देश की प्राथमिकता है। इन परिवारों को सुविधा-सम्मान देना उनका सामर्थ्य बढ़ाता है। जीएसटी रिफॉर्म से जो चीजे सस्ती हुई उससे भी देश का सामर्थ्य बढ़ा है। मार्केट के आंकड़े बताते हैं, इस बार नवरात्र में बिक्री के कई साल के रिकॉर्ड टूटे। मेरा आग्रह है कि गर्व से कहो हम स्वदेशी है, स्वदेशी को अपनाए। हर घर बाजार का यही मंत्र होना चाहिए। आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ: यहां दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना। ये एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रों मिली। इससे सफर आसान होगा। ये विकसित होते भारत का प्रतीक है। मुंबई जैसे शहर में जमीन के नीचे सभी इमारतों को सुरक्षित रखते हुए शानदार मेट्रो बनाई गई है। महाराष्ट्र के किसान यूरोप से जुड़ जाएंगे: नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में विकसित भारत की झलक है। कमल के फूल जैसा आकार है। यानी संस्कृति का प्रतीक है। महाराष्ट्र के किसान यूरोप से जुड़ जाएंगे। जिससे उनके उपज इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचेंगे। निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग और कारखाने लगेंगे। जब सपने को सिद्ध करने का संकल्प और इच्छा शक्ति हो तो नतीजे भी मिलते हैं। 230 तक भारत एमआरओ हब बनेगा: भारत ने 1000 से ज्यादा नए उड़ानों का ऑर्डर दिया है। इसके लिए मेंटिनेंस की सुविधा भी डेवलप होगी। 230 तक भारत एमआरओ हब बनेगा। जिससे रोजगार मिलेगा युवाओं को। हम सबसे युवा देश हैं। हमारा फोकस युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने का है। सरकार इसी और गतिमान है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पोर्ट, एयरपोर्ट पर निवेश से रोजगार बढ़ रहा है। हमारे संस्कार में राष्ट्रनीति ही राजनीति का आधार है। दूसरी तक ऐसी धारा है जो जनता नहीं सत्ता की सुविधा को ऊपर रखते हैं। जनता के विकास पर बाधा डालते हैं। ये लोग घोटाले करते हैं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन, 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया। पहले फेज में एक टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। अभी इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है और रोजाना 60 फ्लाइट उड़ सकेंगी। पहले फेज में करीब 19,647 रुपए करोड़ खर्च हुए हैं। एयरपोर्ट पर 4 टर्मिनल बनाए जाने हैं। सभी फेज का पूरे हो जाने के बाद एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 9 करोड़ यात्री की हो जाएगी। वहीं, रोजाना 300 फ्लाइट उड़ सकेंगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल को कमल के डिजाइन में डेवलप किया गया है। दिसंबर से यहां से रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। ये मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसका नाम किसान नेता डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया है। एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी एयरपोर्ट की 5 तस्वीरें… एयरपोर्ट शुरू होने में 2 महीने का समय लगेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट खोलने में अभी 2 महीने से ज्यादा लगेंगे। दिसंबर लास्ट तक ही ये शुरू हो पाएगा। इसके पीछे की वजह- उद्घाटन के बाद इसे ORAT टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें चेक-इन, बैगेज, सिक्योरिटी और एयर ट्रैफिक सिस्टम की असली हालात में जांच होती है। इसका मोटिव यह है कि पहले दिन से ही उड़ानें सुरक्षित और बिना परेशानी के संचालित हो। पीएम मोदी मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन किया PM मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लास्ट फेज 2B का उद्घाटन किया, जो आचार्य अत्रे चौक से कफी पारेड तक फैला है। इसका निर्माण लगभग ₹12,200 करोड़ में हुआ है। इसके साथ ₹37,270 करोड़ लागत में बनी मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) का उद्घाटन भी किया। यह मुंबई की पहली पूरी अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन है। ‘मुंबई वन’ एप और स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी लॉन्च किया पीएम मोदी ने “मुंबई वन” नाम का मोबिलिटी एप भी लॉन्च कियर, जो मेट्रो, मोनोरेल, बस और रेलवे सेवाओं को जोड़ेगा। एप से यात्री डिजिटल टिकट बुकिंग, यात्रा अपडेट और सुरक्षा सुविधा पाएंगे। साथ ही STEP स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू किया, जिसमें 2,500 बैच होंगे, महिलाओं और नई तकनीकों में प्रशिक्षण शामिल होगा, जिससे रोजगार और कौशल वृद्धि होगी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- भारत कभी 2G के लिए जूझता था:आज सभी जिलों में 5G कनेक्टिविटी, 1GB डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- जब मैंने ‘मेक इन इंडिया’ की बात कही थी तो कुछ लोग इसका मजाक उड़ाते थे। उन्हें जवाब मिल गया है। जो देश कभी 2जी को लेकर स्ट्रगल करता था, आज उसी देश के सभी जिले में 5जी पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…