हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय बस में बच्चे भी सवार थे। दो बच्चों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, NDRF की टीम की ओर से बुधवार सुबह 6:40 बजे शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में एक बच्चे का शव निकाला गया है। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि मरने वालों में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 लड़के शामिल हैं। इसके अलावा एक लड़का और एक लड़की घायल हैं। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम बुधवार सुबह 7 बजे बरठी अस्पताल में शुरू हो गया। अब अधिकांश के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- राज्य सरकार मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। हादसे के बाद की PHOTOS… छत टूटकर खाई में गिरी, फिर पूरी बस दबी
बिलासपुर समेत हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। इसी वजह से शाम 6:25 बजे बरठी के पास भलू में अचानक मलबा बस पर आ गिरा। इससे बस की छत टूटकर खाई में जा गिरी, और फिर पूरी बस मलबे में दब गई। यह बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। परिजनों को 2-2 लाख देने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जन-हानि से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में शरीफ खान, रजनीश कुमार, चुन्नी लाल, सोनू, बख्शी राम, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण लाल, नक्ष, प्रवीण कुमार, अंजना देवी, आरव, कांता देवी, विमला, कमलेश और संजीव कुमार की मौत हो गई। वहीं आरुषि और शौर्य घायल हो गए। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…