हरियाणा के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती आज मनाई जा रही है। इस मौके पर इनेलो ने रोहतक में सम्मान दिवस समारोह आयोजित किया। जिसमें पार्टी अपनी ताकत दिखाकर राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास करेगी। रैली को ‘रैला’ नाम दिया गया है और इसमें प्रदेशभर के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में इनेलो के बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जबकि मंच पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी नजर आएंगे। हिसार AAP के पास पूर्व जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने इनलो पार्टी जॉइन की है। मंच पर अभय चौटाला की पत्नी कांता चौटाला भी पहुंच गई। साथ ही सुनैना चौटाला भी कार्यक्रम में पहुंची है। कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं देवीलाल के गीतों पर नाची। इस कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल, वीआईपी पार्किंग, कूलर-पंखों की व्यवस्था और कार्यकर्ताओं तक संदेश पहुंचाने के लिए 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…