UP के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले 4 और शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को बरेली पुलिस और SOG टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इनके नाम राम निवास और अनिल हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने राम निवास के पैर पर गोली मारी है। उसने कहा, आरोपी अब यूपी में नही आएंगे, बाबा की पुलिस के आगे नहीं आएंगे। राम निवास राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के बेडकला गांव का रहने वाला है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं, अनिल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। मुठभेड़ बरेली में थाना क्षेत्र के बिहारीपुर नदी पुल के पास हुई। पुलिस ने बताया, इन दोनों ने दिशा पाटनी के घर की रेकी थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शूटर नकुल सिंह और विजय तोमर को पकड़ा था। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम था। दोनों ने 11 सितंबर को दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। इसके दो CCTV सामने आए थे, जिसमें शूटर बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे। बरेली पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। दोनों शूटरों को बी-वारंट पर बरेली लाया जाएगा। बरेली पुलिस के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर दो दिन यानी 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। 11 सितंबर को सुबह तड़के साढ़े 4 बजे नकुल और विजय ने फायरिंग की थी। जबकि, 12 सितंबर को हरियाणा के शूटर अरुण और रविंद्र ने फायरिंग की थी। यूपी STF ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के साथ 17 सितंबर की शाम गाजियाबाद में अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद से विजय, नकुल, राम निवास और अनिल की तलाश जारी थी। चारों शूटर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के सदस्य थे। अपने दो शूटर मारे जाने के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा बौखला गया। उसने UP पुलिस को धमकी भी दी। कहा- हमारे दो शूटर्स मारे गए हैं, हम इसका बदला लेंगे। कोई कितना भी ताकतवर हो, माफी नहीं मिलेगी। 10 सितंबर को बरेली पहुंचे थे चारों शूटर
पुलिस के मुताबिक, चारों शूटर दो बाइक से 10 सितंबर को बरेली आए थे। नकुल और विजय स्प्लेंडर बाइक से थे। दोनों सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर झुमका चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुए थे। सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर जंक्शन रोड के हिंद गेस्ट हाउस में अरुण, विजय और नकुल ने चेक-इन किया। यहां से दिशा पाटनी का घर आधा किलोमीटर दूर है। जबकि चौथा शूटर रविंद्र पुराने बस अड्डे से सटे प्रीत पैलेस होटल में रुका था। उसने सागर के नाम से आईडी दी थी। पाटनी के पिता बोले- मुझ पर भी फायरिंग की
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को जिस वक्त नकुल और विजय ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी। उस वक्त पाटनी परिवार सो रहा था। पिता जगदीश पाटनी ने FIR में बताया था- फायरिंग के दौरान मेरा कुत्ता भौंकने लगा। मुझे संदेह हुआ। तब मैं बालकनी में आया, तो नीचे बाइक सवार 2 लोग दिखे। टोकने पर एक युवक ने मुझे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। मैंने पिलर के पीछे फर्श पर लेटकर अपनी जान बचाई। घटना के वक्त एक्ट्रेस दिशा पाटनी मुंबई में थीं। पुलिस के मुताबिक, पहले दिन फायरिंग के बाद नकुल और विजय बरेली ने छोड़ दिया। वहीं, एक और शूटर रविंद्र 11 सितंबर को रामपुर पहुंचा, जहां उसने रामनिवास के नाम से होटल में आईडी दी। फिर अगले दिन यानी 12 सितंबर को वह बरेली लौटा। इसके बाद, रविंद्र और अरुण ने दिशा पाटनी के घर पर 12 सिंतबर की रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों भागते हुए CCTV में कैद हो गए। रविंद्र मुख्य आरोपी था, जिसने फायरिंग की, जबकि अरुण बाइक चला रहा था और हेलमेट पहने हुए था। रविंद्र का चेहरा CCTV में साफ नजर आया था। पुलिस सुरक्षा में घर से बाहर निकले पाटनी के पिता और बहन
गैंगस्टर रोहित गोदरा की धमकी के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस 24 घंटे पहरेदारी कर रही है। शुक्रवार दोपहर को दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी और बहन खुशबू पाटनी सुरक्षा में घर से बाहर निकले। दोनों गाड़ी में बैठकर कहीं चले गए। इस दौरान मीडिया ने जगदीश पाटनी से बात करने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। बुधवार को एनकाउंटर में मारे गए थे अरुण और रविंद्र
यूपी STF ने बुधवार शाम 7:22 बजे गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में अरुण और रविंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया था। इनके पास से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। एक सफेद अपाचे भी मिली थी। बताया जा रहा है कि ये वही अपाचे बाइक है, जिससे बदमाश बरेली आए और दिशा पाटनी के घर फायरिंग करके लौट गए थे। रोहित गोदारा के बदला लेंगे पर एसटीएफ चीफ का जवाब
दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा नाम के फेसबुक अकाउंट से गुरुवार सुबह 10.22 बजे पोस्ट हुआ। इसमें लिखा- भाइयों, आज ये जो एनकाउंटर हुआ है, यह हमारे लिए जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। अरे कुछ तो शर्म करो। एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो और जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े, उसे मार दिया जाता है। यह इंसाफ नहीं है। ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे, ये सिर्फ अपनी रोटी सेंक रहे। यह एनकाउंटर नहीं, सनातन की हार हुई है। धर्म के लिए लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है। अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा। हमारे शहीद भाइयों को इंसाफ दिलाओ। मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं कि यह सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है। सभी देशवासी इनसे सावधान रहें। हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं तो हमारे शहीद भाइयों के लिए हम वह काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वह चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है। गोदारा की इस धमकी के बाद एसटीएफ चीफ ने मीडिया से बातचीत में बिना नाम लिए कहा- कोई बदमाश यूपी शासन को चैलेंज नहीं करने की हिम्मत नहीं कर सकता। यूपी में कानून का राज है। जनता में डर पैदा करने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अब पढ़िए, रोहित गोदारा गैंग पाटनी परिवार से क्यों नाराज हुआ? एक्ट्रेस की बहन खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी
30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे
खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बदजुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है? अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा अनिरुद्धाचार्य के जिस बयान पर विवाद खड़ा हुआ, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डिवोर्स हो रहे हैं। जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ-साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। हालांकि, विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। ——————— ये खबर भी पढ़िए- एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले मारे गए: गाजियाबाद में STF के साथ 15 मिनट फायरिंग बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश मारे गए हैं। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF, CI यूनिट दिल्ली, हरियाणा पुलिस की टीम ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। पढ़ें पूरी खबर…