हिमाचल में बारिश से तबाही का सिलसिला थम नहीं रहा। किन्नौर के थाच गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नाले में अचानक आई बाढ़ में दो गाड़ियां और खेत-बगीचे बह गए। हालात बिगड़ने पर लोग रात में ही घरों से भागकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचे। कई मकान अब भी खतरे की जद में हैं। वहीं, शिमला में एडवर्ड स्कूल के पास गुरुवार रात करीब 1 बजे लैंडस्लाइड हो गया। पहाड़ी खिसकने से बहुमंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया है, इस घटना के बाद शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए डीसी शिमला ने एडवर्ड स्कूल में आज और कल की छुट्टी भी घोषित कर दी है। शिमला के कुमारसैन की करेवथी पंचायत में बीती शाम तीन मंजिला मकान जमीन धंसने से जमींदोज हो गया। कांगड़ा और हमीरपुर में भी पूरी रात जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से मानसून कमजोर पड़ सकता है। हालांकि, शिमला समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम अभी खराब बना हुआ है। अगले पांच दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश-बादल फटने के बाद नुकसान के PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….