लद्दाख के कारगिल जिले के शिलिक्चे क्षेत्र में दो गाड़ियों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों वाहन खाई में गिर गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मरने वालों में 3 लोकल और 2 अन्य राज्यों के हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद हसन (स्थानीय निवासी स्टकपा), लियाकत अली (चोस्कोर) और मोहम्मद इब्राहीम (बदगाम, कारगिल) के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तिरुपति मंदिर से गोल्ड चोरी करने के आरोप में आउटसोर्स कर्मचारी गिरफ्तार, एक साल में ₹46 लाख का सोना चुराया आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में आउटसोर्स कर्मचारी को मंदिर से आधा किलो से ज्यादा गोल्ड चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वी पेंचलैया (40) ने पिछले एक साल में 10 से 15 बार सोने के बिस्किट और गहने चोरी किए हैं। चोरी हुए 650 ग्राम गोल्ड की कीमत 46 लाख रुपए है। पेंचलैया को एक गाड़ी में से बिस्किट चोरी करते पकड़ा गया। 12 जनवरी को उसे गिरफ्तार किया गया। कोलकाता में तीन मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग गिरी, स्थानीय लोग बोले- अवैध तरीके से निर्माण हुआ था कोलकाता के नेताजी नगर में मंगलवार दोपहर तीन मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई। हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत अवैध तरीके से बनाई गई थी। एक प्रमोटर ने तालाब में मिट्टी भरवाकर उसके ऊपर यह इमारत बना दी थी। फिलहाल वह प्रमोटर फरार है। मकर संक्रांति पर माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली गई जम्मू-कश्मीर के रईसी में त्रिकुटा पर्वत पर बनी माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है। श्री माता वैष्णा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी गुफा की पूजा के बाद उसके दरवाजे खोले गए। प्राकृतिक गुफा के दरवाजे अधिकतर सर्दियों के मौसम में खोले जाते हैं, जब कम श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू के दौरान एक खिलाड़ी की मौत; बैल के सींगों से घायल हुआ था तमिलनाडु के अवनियापुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के दौरान एक बैल के सींग मारे जाने के बाद घायल बुल टेमर (जल्लीकट्टू खिलाड़ी) की मौत हो गई। यह जानकारी मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल ने दी। मरने वाला विलंगुडी का रहने वाला नवीन कुमार था। तमिलनाडु के मदुरै में 3 दिन चलने वाला जल्लीकट्टू मंगलवार को शुरू हुआ है। अवनियापुरम में पहले दिन 1100 बैल और 900 बुल टेमर ने हिस्सा लिया। मदुरै में दो जल्लीकट्टू कार्यक्रम 15 जनवरी और 16 जनवरी को पलामेदु और अलंगनल्लूर में किए जाएंगे। सरकार ने CISF की 2 नई बटालियनों को मंजूरी दी, एयरपोर्ट और न्यूक्लियर प्लांट्स में तैनाती होगी केंद्र सरकार ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के लिए 2 हजार से ज्यादा जवानों वाली दो नई बटालियनों को मंजूरी दी है। इन बटालियनों को एयरपोर्ट और न्यूक्लियर पॉवर प्लांट्स में तैनात किया जाएगा। इसके बाद CISF में सुरक्षाकर्मियों की संख्या करीब 2 लाख हो जाएगी। दिल्ली में 400 स्कूलों में बम की धमकी देने वाला बच्चा पकड़ाया, अफजल गुरु से जुड़ रहे तार दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 400 स्कूलों में बम की धमकी देने वाले बच्चे को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे की फैमिली एक NGO के संपर्क में थी। ये वही NGO है जो अफजल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था। पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि इस बच्चे के पीछे कहीं कोई और तो नहीं जो मेल करवा रहा है। इंडिगो की गोवा-मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट अधिकारी बोले- कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला इंडिगो की फ्लाइट (6E 5101) में बम धमाके की धमकी दी गई। चेकिंग के दौरान सूचना फर्जी पाई गई। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह बताया कि फ्लाइट बताया कि फ्लाइट सोमवार रात को गोवा से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान फ्लाइट में एक नोट मिला, जिस पर लिखा हुआ था- फ्लाइट पर बम है। इसके बाद रात 10:30 इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। यहां अधिकारियों ने फ्लाइट को चेक किया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। रात 11:30 बजे इमरजेंसी वापस ले ली गई। तमिलनाडु के स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने का मामला, प्रिंसिपल को सस्पेंड किया गया तमिलनाडु में पलाकोडु गांव के स्कूल में छात्राओं से वॉशरूम साफ कराने के मामले में मंगलवार को प्रिंसिपल को सस्पेंड किया गया है। धर्मपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने यह जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दावा किया गया कि सफाई करने वाले सभी स्टूडेंट दलित समुदाय के हैं। उनके पेरेंट्स ने बताया कि बच्चों से पानी लाने का काम और कैंपस की सफाई भी करवाई जाती है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, पेट्रोलिंग कर रहे सेना के 6 जवान घायल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंड माइन ब्लास्ट में सेना के 6 जवान घायल हो गए हैं। धमाका भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ। इस दौरान सेना के जवान खंबा फोर्ट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। घायलों को आर्मी अस्पताल भेजा गया है। धमाके की जांच की जा रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक गोरखा राइफल्स के जवानों की एक टुकड़ी सुबह करीब 10.45 बजे राजौरी में खंबा किले के पास पेट्रोलिंग कर रही थी, उसी समय ब्लास्ट हुआ। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। पूरी खबर पढ़ें… BJP ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से चंद्रभान पासवान को प्रत्याशी बनाया भाजपा ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को कैंडिडेट बनाया है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ व उप परिवहन आयुक्त सुरेन्द्र रावत सहित करीब आधा दर्जन उम्मीदवारों के नाम पर पार्टी में मंथन चल रहा था। 17 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है। पढ़ें पूरी खबर… मीसा भारती बोलीं- पॉलिटिक्स कयासों का खेल, कभी भी कुछ हो सकता है; चिराग के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए CM नीतीश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को चिराग पासवान के आमंत्रण पर दही-चूड़ा के भोज पर पहुंचे। चिराग पासवान के बदले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने सीएम का स्वागत किया। नीतीश कुमार यहां करीब 10 मिनट तक रुके और फिर वहां से निकल गए। राबड़ी आवास पर भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन हुआ। भोज में सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित करने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि ‘उन्हें इसकी जानकारी नहीं।’ वहीं बिहार में खेला होने की बात पर कहा- ‘राजनीति कयासों का खेल है। कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन राजनीतिक बदलाव पर कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।’ पढ़ें पूरी खबर… आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि में 2 बस टकराईं, 30 पैसेंजर घायल; केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला आंध्र प्रदेश के चंद्रगिरि में सोमवार रात 10 बजे 2 बस आपस में टकरा गई। हादसे में 30 से ज्यादा पैसेंजर घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, इसमें से एक बस तिरुपति और दूसरी पिलेरू जा रही थी। हादसे में दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा। तिरुपति जा रही बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था। उसे केबिन काटकर निकाला गया। कर्नाटक के मंत्री और MLC की कार पेड़ से टकराई, दोनों को हल्की चोटें आईं कर्नाटक के मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर और MLC चेन्नराज हत्तीहोली का एक्सीडेंट हो गया। दोनों एक ही कार में सवार थे। बेलगावी के पास मंगलवार सुबह 6 बजे उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। हेब्बालकर के बेटे मृणाल ने बताया कि पिता को पीठ और चेहरे पर मामली चोटें आई हैं। वहीं, MLC चेन्नाराज हत्तीहोली को सिर पर हल्की चोटें आईं। कर्नाटक में महिला अपने 4 बच्चियों के साथ नहर में कूदी, महिला बची, बच्चियों की मौत कर्नाटक के बेनल गांव में भाग्यश्री भजनत्री (26) अपने 4 बच्चियों के साथ सोमवार को नहर में कूदी थी। लोगों ने महिला को बचा लिया था, लेकिन उसके चारों बच्चे नहर में बह गए थे। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चियों के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलेह के कारण महिला ने बेटियों के साथ सामूहिक सुसाइड का प्रयास किया था। ओडिशा आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुआ, राज्य और NHA के बीच समझौता ओडिशा आयुष्मान भारत योजना में शामिल हो गया। राज्य में भाजपा सरकार आने के करीब 7 महीने बाद ओडिशा इस योजना से जुड़ा। इसके लिए सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के साथ समझौता हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया- ओडिशा के मेरे बहनों और भाइयों को पिछली सरकार ने आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित रखा। यह योजना सस्ती दर पर हाई क्वालिटी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगी।