उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से एक सिपाही की गर्दन कटकर लटक गई। उसकी सड़क पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को सिपाही शाहरुख हसन ड्यूटी पर जा रहा था, तभी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया था। बाइक की स्पीड तेज थी। उन्होंने ब्रेक मारा, लेकिन तब तक गर्दन कट गई थी। एक राहगीर तुरंत कॉन्स्टेबल को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही अमरोहा का रहने वाला था। उसकी तैनाती अभियोजन सेल में थी। पूरी खबर पढ़ें… आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में 2 कारें टकराई, 1 की मौत, 1 ड्राइवर फरार साउथ वेस्ट दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, दूसरी कार का ड्राइवर फरार है। पुलिस ने बताया कि दोनों कारों में ड्राइवर के अलावा कोई और नहीं था। अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू, 47 देशों से पतंगबाज आए गुजरात के अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत हो गई। सीएम भूपेंद्र पटेल ने महोत्सव की शुरुआत की। समारोह में 47 देशों के 143 पतंगबाज और देश के 11 राज्यों के 52 पतंगबाज हिस्सा लेंगे। महोत्सव का आयोजन गुजरात पर्यटन विभाग की तरफ से 11 से 14 जनवरी तक किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री की 59वीं पुण्यतिथि- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि दी पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की आज 59वीं पुण्यतिथि है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने X पर लिखा- जय जवान, जय किसान के प्रेरक, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भूमि सुधार से लेकर दुग्ध क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को खत्म करने से लेकर 1965 की जंग तक, अपनी सरलता एवं सादगीपूर्ण जीवन से सबके प्रेरणास्रोत बने, शास्त्री जी ने देश की उन्नति के लिए हमेशा किया। असम खदान हादसा- 5 दिन बाद दूसरा शव मिला, अब भी 7 मजदूर 300 फीट गहरी खदान में फंसे असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान से शनिवार को एक और शव निकाला गया। एक मजदूर का शव बुधवार को निकाला गया था। अब भी 7 मजदूर 300 फीट गहरी खदान में फंसे हुए हैं। एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर भी उनके रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। हादसा 6 जनवरी को हुआ था, जब मजदूर खदान में कोयला निकाल रहे थे। मजदूरों के रेस्क्यू के लिए सेना को लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये रैट माइनर्स की खदान है। इसमें 100 फीट तक पानी भर गया है, जिसे दो मोटर की मदद से निकाला जा रहा है। पुलिस ने खदान मालिक पुनीश नुनिसा को गिरफ्तार कर लिया है। BRS नेता KTR के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज किया, बिना अनुमति के रैली निकालने पर एक्शन हैदराबाद पुलिस ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने केस दर्ज किया है। KTR पर एक रैली आयोजित करने के आरोप में केस दर्ज दर्ज किया है। 9 जनवरी को हैदराबाद में उन्होंने अपने ऑफिस से तेलंगाना भवन तक रैली आयोजित की थी। इस दौरान शहर में भारी जाम लगा था। पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, लुधियाना वेस्ट से विधायक हैं पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। डिप्टी कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि परिवार के लोग उन्हें शुक्रवार की देर रात इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल लाए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गोली उनके सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लाए। पढ़ें पूरी खबर…