हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बिजली निगम के एक्सईएन (XEN) हरीश गोयल को सस्पेंड कर दिया है। एक्सईएन पर आरोप है कि वे सोमवार रात को फीनिक्स क्लब में लोअर-टीशर्ट और चप्पल पहनकर पहुंचे थे। जब क्लब के स्टाफ ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने क्लब का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। मंगलवार सुबह क्लब अध्यक्ष ने मंत्री अनिल विज से संपर्क किया। उन्होंने अधिकारी की तरफ की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी दी। विज ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद एक्सईएन को सस्पेंड करने के आदेश दिए। हालांकि, उनके सस्पेंशन का आधिकारिक पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है। उधर, इस मामले में एक्सईएन हरीश गोयल ने कहा कि उनका इस मामले में कोई रोल नहीं है, उन्हें फंसाया गया है। वह सभी जांच के लिए तैयार हैं। यहां जानिए फीनिक्स क्लब में कैसे हुआ विवाद… क्लब में फॉर्मल ड्रेस में ही एंट्री अलाउड है
क्लब के अध्यक्ष का कहना है कि उनके क्लब में फॉर्मल ड्रेस में ही एंट्री अलाउड है। यदि कोई इसके अलग आता है तो उसे आराम से पॉइंट आउट करा कर ड्रेस कोड में आने के लिए कहा जाता है। ऐसा ही इस मामले में भी हुआ। एक्सईएन और उसके साथ आए व्यक्ति को स्टाफ के लोगों ने ठीक कपड़े पहन कर आने के लिए कहा था। लेकिन, एक्सईएन इस मामले को काफी सीरियस ले गए। क्लब चेयरमैन की तरफ से विज को भेजा गया लेटर… एक्सईएन बोले- लाइट काटने के मामले में उनका कोई रोल नहीं
इस मामले में सस्पेंड हुए XEN हरीश गोयल ने कहा कि वह क्लब में पहुंचे थे, लेकिन स्टाफ की आपत्ति के बाद वह बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने मैनेजर को लाइट का हाल पूछने के लिए कॉल किया था। उनका इस मामले में कोई भी रोल नहीं है। उनको जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। हरीश गोयल ने कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। जो भी महकमा जांच करेगा, उसमें वह पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक निलंबन संबंधी कोई भी लेटर प्राप्त नहीं हुआ है। ******************* ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में तहसीलदार सस्पेंड, कर्मचारी को कहा था- मैंने पैसे ले रखे, बताना मत किसी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के तहसीलदार भुवनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन अवधि के दौरान वह पंचकूला में डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड के हेडक्वार्टर में रहेंगे। उन पर यह कार्रवाई सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के वीडियो जारी करने के बाद की गई है। (पढ़ें पूरी खबर)