तमिलनाडु के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता दिखा और अंदर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। घटना की जांच की जा रही है। हादसे की 4 फोटो देखें… ————————————– पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… UP के अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 4 महिलाओं की मौत, 9 झुलसे अमरोहा की एक पटाखा फैक्ट्री में 16 जून की दोपहर करीब 12.30 बजे हुए ब्लास्ट में 4 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की नौकरी का पहला ही दिन था। हादसे में नौ अन्य लोग घायल भी हुए। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल लड़कियां पगडंडी पर बैठी तड़पती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…