टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI357 रविवार रात कोलकाता डायवर्ट की गई। फ्लाइट के केबिन का तापमान लगातार गर्म बना हुआ था, इसके कारण फ्लाइट का रास्ता बदला गया। एयरलाइन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, फ्लाइट की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग और वर्तमान में उसकी जांच की जा रही है। इससे पहले रविवार शाम Indigo की पुणे से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी खामी के बाद विजयवाड़ा डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट जब नेल्लोर के पास हवा में थी तब खराबी का पता चला था, इसके तुरंत बाद ही फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। विमान में 159 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स थे। 28 जून को भी एअर इंडिया की मुंबई से चेन्नई जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटाई गई थी। फ्लाइट में केबिन के भीतर से जलने की बदबू आ रही थी। एयरलाइन के मुताबिक फ्लाइट सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद एयरक्राफ्ट को बदला गया था। यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ ने सभी जरूरी चीजें मुहैया कराईं। 27 जून: दिल्ली-जम्मू फ्लाइट में तकनीकी खामी, वापस लौटी
एअर इंडिया के मुताबिक दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान से लौटना पड़ा था। एयरबस A320 को सुबह 10:40 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन इसने 11:04 बजे उड़ान भरी। बीच उड़ान में तकनीकी दिक्कत का पता चला और इस फ्लाइट को वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया। यात्रियों के जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई थी। 27 जून: यात्री ने दूसरे पैसेंजर को गाली दी
एअर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट में शनिवार को बीच उड़ान में ही हंगामा हो गया। अमृतसर लैंडिंग से पहले एक पैसेंजर ने दूसरे यात्री को गाली दे दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। यात्री क्रू मेंबर से दूसरे पैसेंजर के बुरे बर्ताव की शिकायत की। इसके बाद उस पैसेंजर को एयरपोर्ट सिक्योरिटी को सौंप दिया गया। ……………………….. एअर इंडिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद मनाया था जश्न, डांस का वीडियो सामने आया एअर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। ये कार्रवाई इनकी एक पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। इन कर्मचारियों ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के 8 दिन बाद यह पार्टी की थी। पूरी खबर पढ़ें…