दिल्ली में एक शख्स ने अफेयर के शक में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि 26 साल की दीपिका चौहान का शव शुक्रवार को साउथ-वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी में एक बॉक्स बेड के अंदर मिला था। पुलिस ने महिला के पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ। उसके पति ने हत्या के बाद 3 जनवरी को जनकपुरी में UPI भुगतान किया था। जिससे उसके रूट का पता चला। आरोपी पति ने नया मोबाइल और सिम कार्ड भी खरीदा था। नए नंबर की लोकेशन पंजाब के अमृतसर में ट्रेस की गई। पुलिस को पता चला की आरोपी वापस दिल्ली की ओर आ रहा है। पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह पत्नी के शव के टुकड़े करने वाला था। झगड़े के बाद पत्नी का गला घोटा था पुलिस ने बताया कि दीपिका एक स्पा में काम करती थी। उनका पति धनराज बाइक टैक्सी (ओला और उबर) चलाता था। धनराज शराबी था और अपना सारा पैसा अपनी लत पर खर्च कर देता था। दीपिका उसके खुद के पैसों से घर चलाती थी। 29 दिसंबर 2024 को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव के मुंह पर सफेद टेप लिपटा हुआ था, ताकि उससे शव के सड़ने की प्रोसेस धीमी हो सके। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। शव को ठिकाने लगाने का तरीका सीखने के लिए देखे यूट्यूब वीडियो पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने कहा कि धनराज अपनी पत्नी की किसी दूसरे व्यक्ति से दोस्ती से नाखुश था और उसने दोस्त की भी हत्या करने की योजना बनाई थी। शव को ठिकाने लगाने का तरीका सीखने के लिए आरोपी धनराज ने यूट्यूब पर वीडियो देखे थे और अपने दोस्तों से मदद भी मांगी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक 3 जनवरी को शव के टुकड़े करने का सामान लेने आगरा गया। फिर वापस लौटा। रात को जयपुर गया। 4 जनवरी की दोपहर वहां से भी लौट आया और अमृतसर निकल गया। 5 जनवरी को वह पत्नी के दोस्त की हत्या करने के लिए दिल्ली आ रहा था। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जी रही है। ……………………………………….. दिल्ली क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- दिल्ली में कार ने कॉन्स्टेबल को 10 मीटर घसीटा, मौत:स्पीड कम करने को कहा था, इसी बात पर टक्कर मारी; 4 दिन में दूसरी घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके में रोड रेज की एक घटना में पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। घटना वीना एन्क्लेव के पास 28-29 सितंबर की देर रात करीब सवा दो बजे हुई, जब ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल अपनी बाइक नांगलोई पुलिस स्टेशन से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस, बेटा हत्यारा निकला:मां-बाप, बहन का गला रेता; बहन के नाम प्रॉपर्टी होने के डर से साजिश रची दिल्ली के नेब सराय में 4 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा हो गया है। परिवार के 20 साल के बेटे अर्जुन ने ही पिता राजेश कुमार (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) के मर्डर की साजिश रची थी। हत्या के बाद वो रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर चला गया। वापस आने के बाद उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को परिवार वालों की हत्या होने की बात बताई। पढ़े पूरी खबर