
चेहरे पर पिंपल का आना एक आम समस्या है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, तनाव या त्वचा की सही देखभाल ना करना पिंपल के मुख्य कारण हैं। पिंपल जाते जाते अपने निशान छोड़ जाते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। पिंपल के दाग से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप पिंपल के दाग-धब्बों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें देसी नुस्खा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर आप मुंहासों के दाग से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए इसे चेहरे पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे धो लें। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होंगे।
नीम की पत्तियां
नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है, जो त्वचा पर जमी गंदगी को बाहर निकालने में सहायक मानी जाती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार कर लें और इसे मुंहासों पर लगाएं।
शहद और दालचीनी
इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे मुंहासों पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। ऐसा करने से मुंहासों से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।
हल्दी और चंदन
एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर हल्दी स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक मानी जाती है। वहीं चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में हल्दी और चंदन पाउडर के साथ गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।