बक्सर में शनिवार की सुबह दो पक्षों में झड़प के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगी है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी भाई हैं। जो जख्मी हैं, वो भी मृतकों के भाई हैं। फायरिंग के बाद 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो गुटों में पहले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हो रही है। इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक मिनट के वीडियो में 12 बार गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में नहर किनारे की है। बताया जा रहा है कि बालू कारोबार को लेकर हुई लड़ाई के बाद बदमाशों ने गोलियां चलाई है। पहले दोनों गुटों में हुई लड़ाई और फायरिंग की 3 तस्वीरें देखिए…. लोगों ने आरोपी के घर को घेरा मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है। सभी नहर किनारे टहल रहे थे, तभी कार से आए दूसरे गुट के लोगों से लड़ाई हुई, फिर उन्होंने फायरिंग की। घायल मंटू सिंह की हालत क्रिटिकल है, उनके पेट और पैर में गोली लगी है। वहीं पुंज सिंह यादव के पेट में गोली लगी है। दोनों को पहले कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उनकी स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया है। इधर, गांव के लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया है। एसपी शुभम आर्य, डीएसपी समेत 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने भीड़ को घर से हटाया। वारदात के बाद लोग में आक्रोश है, शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। कल शाम हुई लड़ाई के बाद सुबह फायरिंग पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दो पक्षों में गांव की एक जमीन पर गिट्टी-बालू गिराने को लेकर विवाद हुआ था। शाम को मामला शांत करा लिया गया था। इसी रंजिश में शनिवार तड़के नहर के पास घात लगाकर बैठे अपराधियों ने परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले की तैयारी पहले से की गई थी। नाकेबंदी कर संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सदर SDPO धीरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हत्या के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बक्सर SP भी मौके पर पहुंचे हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण बदमाशों को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में तनाव की स्थिति तीन लोगों की एक साथ हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ————————— इसे भी पढ़िए… भोजपुर में शादी में अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत-5 घायल:गाड़ी साइड करने को लेकर शुरू हुआ विवाद; पुरानी रंजिश में 2 लोगों ने बरसाईं गोलियां भोजपुर में रविवार देर रात शादी में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे समेत 5 लोगों को गोली लगी है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव की है, जहां बारात के दौरान थार गाड़ी को साइड देने पर विवाद शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें।