नमस्कार, कल की बड़ी खबर चीन में फैले नए वायरस से जुड़ी रही, भारत के 4 राज्यों में 6 बच्चे इससे संक्रमित मिले हैं। एक खबर दिल्ली की CM आतिशी की रही, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. भारत में कोरोना जैसे चीनी वायरस के 6 केस; कर्नाटक-तमिलनाडु में 2-2 और बंगाल, गुजरात में एक-एक बच्चा संक्रमित मिला चीन में फैले कोरोना जैसे वायरस HMPV के भारत में 6 केस मिले। कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो बच्चे, जबकि बंगाल और गुजरात में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से एक-एक बच्चा संक्रमित हुआ है। सभी बच्चों की उम्र 3 से 8 महीने के बीच है। HMPV का ज्यादा असर छोटे बच्चों पर हो रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- विशेषज्ञों ने यह कह दिया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। 2001 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। इसके बाद ये दुनिया में फैला। ये सांस लेने से फैलता है, हवा के माध्यम से फैलता है। ये सभी एज ग्रुप के लोगों पर असर करता है। WHO हालात पर नजर बनाए हुए है और हमसे जल्द ही रिपोर्ट शेयर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. दिल्ली CM आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ीं; कहा- BJP नेता ने मेरे पिता को गालियां दीं दिल्ली की CM आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। उन्होने कहा, ‘BJP नेता रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे।’ दिल्ली की कालकाजी सीट से BJP कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने कहा था, ‘आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वे मार्लेना से सिंह बन गई हैं।’ BJP ने कालकाजी से आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को टिकट दिया है। BJP नेता ने दिल्ली में महिलाओं को फि पैसे बांटे: नई दिल्ली विधानसभा सीट से BJP कैंडिडेट प्रवेश वर्मा ने फिर महिलाओं में रुपए बांटे। जब विपक्षी पार्टियों ने इस बात पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि अभी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, किसी की मदद करने में कुछ भी गलत नहीं है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवेश वर्मा ने महिलाओं में 1100-1100 रुपए बांटे हैं। कांग्रेस का ऐलान- महिलाओं को हर महीने ₹2500 देंगे: कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना की घोषणा की। अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की महिलाओं को ₹2500 हर महीने दिए जाएंगे। इससे पहले AAP भी महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का ऐलान कर चुकी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. दिसंबर में घरेलू वेज थाली की कीमत 6% बढ़ी; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 12% महंगी हुई
देश में घरेलू वेज और नॉन-वेज थाली महंगी हुई है। घरेलू वेज थाली की कीमत दिसंबर में 6% बढ़कर 31.60 रुपए हो चुकी है। दिसंबर 2023 में कीमत 29.70 रुपए थी। वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत दिसंबर में सालाना आधार पर 12% बढ़कर 63.30 रुपए हो गई। दिसंबर 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 56.40 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने मंथली इंडिकेटर में यह जानकारी दी है। आलू-टमाटर के भाव ने वेज थाली के दाम बढ़ाए: क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, आलू और टमाटर के दाम बढ़ने के चलते वेज थाली की कीमत बढ़ी है। वेज थाली कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। सालाना आधार पर आलू के दाम 50% और टमाटर के दाम 24% बढ़े हैं। सालाना आधार पर वेजिटेबल ऑयल भी 16% महंगा हुआ है। LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 8 जवान शहीद; ब्लास्ट से सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा हुआ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन में ब्लास्ट कर दिया। हमले में दंतेवाड़ा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। जवानों की टीम बीजापुर से जॉइंट ऑपरेशन पूरा कर लौट रही थी, तभी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इससे सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ब्लास्ट के बाद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. चीन बोला-ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने से भारत को नुकसान नहीं; भारत ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर आपत्ति जताई थी
चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम बनाने को लेकर भारत की आपत्ति का जवाब दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ याकुन ने कहा, ‘यारलुंग सांगपो यानी ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने से भारत या बांग्लादेश का जल प्रवाह प्रभावित नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट की पूरी वैज्ञानिक समीक्षा की गई है। इससे इको सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।’ भारत बांध का विरोध क्यों कर रहा है: बह्मपुत्र नदी पर बनने वाला बांध तिब्बत पठार के पूर्वी छोर पर हिमालय की विशाल घाटी में बनाया जाएगा। इस इलाके में अक्सर भूकंप आते हैं। बांध के बनने से इकोसिस्टम पर दबाव पड़ सकता है। इसी वजह से भारत बांध का विरोध कर रहा है। बांध बनने से चीन को क्या फायदा होगा: चीन ने पिछले महीने ब्रह्मपुत्र नदी पर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके तहत ब्रह्मपुत्र पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाया जा रहा है, जिस पर करीब 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। चीन यहां से सालाना 300 अरब यूनिट बिजली पैदा करना चाहता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. BPSC कैंडिडेट्स प्रदर्शन: प्रशांत किशोर को जमानत, धरने के दौरान सुबह 4 बजे गिरफ्तारी हुई थी भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को पटना पुलिस ने तड़के 4 बजे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के 15 घंटे बाद PK को जमानत मिल गई। छात्र BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशांत भी छात्रों के समर्थन में 2 जनवरी से अनशन पर थे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा; उत्तराधिकारी मिलने तक पद पर बने रहेंगे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लिबरल पार्टी के नेता का पद भी छोड़ दिया। ट्रूडो ने कहा, ‘अगर मुझे घर में लड़ाई लड़नी पड़ेगी, तो आने वाले चुनाव में सबसे बेहतर विकल्प नहीं बन पाऊंगा।’ ट्रूडो प्रधानमंत्री के पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लिया जाता। उनकी सरकार का कार्यकाल अक्टूबर तक था। इस्तीफे के बाद अब जल्द चुनाव हो सकते हैं। वे नवंबर 2015 से देश के प्रधानमंत्री थे। ट्रूडो के इस्तीफे की वजह: ट्रूडो पर उनकी लिबरल पार्टी के सांसदों की तरफ से कई महीनों से पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था। कनाडा की डिप्टी PM और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने 16 दिसंबर को पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी के 152 सांसद में से ज्यादातर ट्रूडो के इस्तीफे का दबाव बना रहे थे। ट्रूडो की पार्टी के 24 सांसदों ने अक्टूबर में उनसे सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने की मांग की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ
जानिए अखाड़े कैसे करते हैं पेशवाई की तैयारी, अब तक 7 अखाड़ों के साधु-संत कुंभ नगरी आए प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हो रहा है। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… अब खबर हटके… अंतरिक्ष में लोबिया के बीज में पत्तियां आईं, ISRO ने SpaDeX मिशन के साथ भेजे थे इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से SpaDeX यानी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया था। इसके साथ भेजे गए लोबिया के बीज में पत्तियां निकल आई हैं। I 3 दिन पहले ये बीज अंकुरित हुए थे। इस मिशन से स्पेस में फार्मिंग टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही लंबे स्पेस ट्रैवल के दौरान पौधे उगाने की संभावना और मजबूत होगी।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… वृष राशि वालों को सितारों का साथ और कामकाज में अच्छे मौके मिलेंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…