जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार सुबह एवलांच आया। इससे पहले इस इलाके में 2 फीट तक बर्फबारी हुई थी। एवलांच के चलते फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा कई जिलों में बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 2 से 3 दिन तक बर्फबारी की संभावना रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के बाकी राज्यों में तेज सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। आज देश के 16 राज्यों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के कहा कि पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। इससे कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अकेले UP में ही 25 फ्लाइट और कई ट्रेनें लेट हुईं। उत्तर प्रदेश ठंड के चलते पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 की जान गई। बिहार के कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान में भी अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी भी कर दी गई है। देश में बर्फबारी और कोहरे से जुड़ी 7 तस्वीरें… मैप के जरिए जानिए भारत में कहां-कहां बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट है … अगले दो दिन मौसम का अनुमान… 8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा, साउथ में बारिश 9 जनवरी: 6 राज्यों में घना कोहरा, नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: सर्दी का दूसरा दौर, आज से 2-3° गिरेगा तापमान; ग्वालियर-चंबल और रीवा में दो दिन घना कोहरा मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: शीतलहर की चेतावनी, 20 जिलों में छुटि्टयां; जयपुर सहित 6 जिलों में आज अलर्ट राजस्थान में अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: कड़ाके की ठंड से 10 की मौत, प्रयागराज-मुजफ्फरनगर में बूदांबांदी, 40 शहरों में कोल्ड-डे यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मंगलवार को 51 जिलों में कोहरा छाया है। वाराणसी समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है। ठंड के चलते प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 की जान गई है। 48 घंटे में मौत का आंकड़ा 25 है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना में गिर रही ओस, 2-4 डिग्री और गिरेगा पारा; आज 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश पर पड़ रहा है। इसके साथ ही पछुआ हवा चल रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है। इससे बिहार में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना में भी कड़ाके की ठंड जारी है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: सभी जिलों में धुंध का अलर्ट, 7 जगह ज्यादा मौसम खराब रहेगा, शीतलहर चल रही हरियाणा में मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश के दौर के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ IMD के मुताबिक मंगलवार से सभी 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल और झज्जर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में घनी धुंध का अलर्ट, 24 घंटे में 0.4 डिग्री गिरा तापमान, 9 तक बारिश की संभावना नहीं पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप जारी है। आज (मंगलवार) को पंजाब के 23 जिलों में घने से घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। जबकि यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…