गुजरात से सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया का एक वीडियो सामने आया। जिसमें गोपाल खुद को बेल्ट से मार रहे हैं। उन्होंने खुद पर करीब 6 बार वार किए। इटालिया पुलिस द्वारा एक महिला को पीटने और जुलूस निकालने के विरोध में सूरत के मिनी बाजार में एक जनसभा में भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा- पुलिस ने अमरेली की एक महिला को पीटा और उसका जुलूस निकाला। भाजपा सरकार घोटालेबाजों को बचाती है लेकिन एक महिला को सजा देती है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मैं एसपी से भी मिला लेकिन कुछ नहीं हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आज खुद को सजा दूंगा। इससे लोगों की सोई हुई आत्मा जागेगी। इतना कहते ही उन्होंने पेंट से बेल्ट निकाला और खुद को मारने लगे। हालांकि मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें रोका। दरअसल, अमरेली की एक महिला को 29 दिसंबर को भाजपा विधायक कौशिक वेकारिया को बदनाम करने की साजिश में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 3 जनवरी को महिला को जमानत दे दी थी। पीड़ित ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… इटालिया बोले- किसी घटना में लोगों को न्याय नहीं मिला
इटालिया ने कहा- गुजरात में मोरबी सस्पेंशन ब्रिज, वडोदरा में नाव पलटने,जहरीली शराब, आग की घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई। सरकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए। वह और पार्टी के अन्य नेता पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन सब बेकार। कोई हमें वोट न दे, जिंदगी भर वोट मत देना। लेकिन बेटी को न्याय दिलाने के लिए अपनी सोई आत्मा को जगाए। अब गुजरात की आत्मा को जागना चाहिए। कौन हैं गोपाल इटालिया
गोपाल इटालिया पहले पुलिस कॉन्स्टेबल और अहमदाबाद कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क की नौकरी करते थे। उन्होंने साल 2015 हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन खड़ा किया था। फिर राज्य की सियासत में कदम रखा। 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान इटालिया ने गांधीनगर सचिवालय में तत्कालीन गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा पर जूता फेंक दिया था। इस मामले में उन पर केस हुआ। साल 2020 में गोपाल इटालिया ने आम आदमी पार्टी जॉइन की। कुछ ही महीनों के अंदर अरविंद केजरीवाल ने उन्हें AAP का गुजरात उपाध्यक्ष बना दिया। फिर नेशनल ज्वॉइंट सेक्रेटरी भी बना दिया गया। ……………………………….. इससे मिलती-जुलती यह खबर भी पढ़ें… चेन्नई रेप केस- पुलिस ने पीड़ित की पहचान उजागर की, भाजपा अध्यक्ष ने खुद को कोड़े मारकर प्रोटेस्ट किया चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। इसके विरोध में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने 27 दिसंबर की सुबह राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को 6 बार कोड़े मारे। उन्होंने कहा कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है। उन्होंने कोयंबटूर में कहा- जब तक DMK सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा। उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास की भी घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें…