असम राइफल्स ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स जब्त की है। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह गुप्त सूचना के आधार की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में तस्कर से पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। असम राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि नेशनल हाईवे-37 पर तलाशी अभियान के दौरान, हेरोइन के 50 पैकेट जब्त किए गए, जिनका वजन 569.24 ग्राम था और जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा 49 पाउच में एम्फेटामाइन/मेथैम्फेटामाइन की गोलियां थीं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। आज की अन्य बड़ी खबरें… AAP ने 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में नए पदाधिकारी नियुक्ति किए, दिलीप पांडे को ओवरसीज कोऑर्डिनेटर बनाया आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की। सीनियर लीडर दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें विशेष रवि, अनिल झा और सुरेंद्र कुमार के साथ उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नए प्रभारियों के नाम भी जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, कीमत करीब 13 लाख रुपए; 2 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, इनमें छह रॉयल एनफील्ड बुलेट भी शामिल हैं। मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन बुलेट’ के तहत की गई। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा के गंजम में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, बिजनेसमैन से 1 लाख रुपए की लूट की थी ओडिशा के गंजम जिले में पुलिस ने व्यापारियों से एक लाख रुपए की लूट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दिगपहांडी इलाके में आरोपियों ने दो व्यापारियों से पैसे लूटे थे। ये व्यापारी एक पेमेंट करने के लिए बाइक से बरहामपुर जा रहे थे। तभी आरोपियों ने पुलिस बनकर उनकी बाइक को रोका और 3200 रुपए का जुर्माना मांगा। जब व्यापारियों ने जुर्माना देने से मना किया तो बैग छीनकर भाग गए। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टोल प्लाजा पर डीजल टैंक फटने से ट्रक कंटेनर में आग, टोल बूथ में दो कैश कलेक्शन केबिन जले महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात कोगनोली टोल प्लाजा पर ट्रक कंटेनर में डीजल टैंक फटने से आग लग गई। आग टोल बूथ तक फैल गई, जिससे दो कैश कलेक्शन केबिन जल गए। अंदर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तमिलनाडु के तंजावुर में बस और वैन की टक्कर में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत तमिलनाडु के तंजावुर जिले में बुधवार को राज्य परिवहन निगम की बस और वैन की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नागपट्टिनम-तिरुचि हाईवे पर रात करीब 8 बजे हुआ। मरने वाले सभी लोग वैन में सवार थे। सबकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है। दो लोग घायल भी हुए हैं।