जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग और बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई। देश के 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी घटने के कारण दिल्ली में रविवार को 160 फ्लाइट लेट हुईं। 7 कैंसिल भी हुईं। वहीं, 60 से ज्यादा ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। दिल्ली में 3 दिनों में कुल 900 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत है। राजस्थान के कुछ जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। वहीं, MP में 2 दिन बाद सर्दी बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी 7 जिलों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। ठंड, कोहरा और बर्फबारी की 10 तस्वीरें… अगले 3 दिन मौसम का हाल… 6 जनवरी: 14 राज्यों में कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी 7 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश होगी 8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा, साउथ में बारिश देश का तीसरा सबसे ठंडा इलाका हिरपोरा गांव, यहां तापमान 20 डिग्री लद्दाख के न्योमा और द्रास के बाद देश का तीसरा सबसे ठंडा इलाका शोपियां जिले का हिरपोरा गांव है। यहां फिलहाल 2 फीट बर्फ है। दिन के डेढ़ बजे यहां तापमान माइनस 13 डिग्री है। रात में यह माइनस 20 डिग्री तक पहुंच रहा है। बर्फ के छह महीने यह गांव मुख्यालय से लगभग कटा रहता है। पर्यटक 4 से 5 किमी पैदल चलकर यहां पहुंचते हैं, क्योंकि सड़कें बर्फ में छिपी रहती हैं। यहां 70% आबादी सब्जी उगाती है और लोग सर्दी के लिए यही सब्जी गर्मियों में सुखाना शुरू कर देते हैं। स्थानीय किसान मुश्ताक अहमद बताते हैं कि हम गाय पालते हैं और उसकी घास भी स्टोर करते हैं, ताकि सर्दी भर दूध मिलता रहे। यहां लोग सुबह स्नो क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीवॉल खेलते हैं या फिर कोई न कोई ऐसी एक्टिविटी करते हैं, जिससे शरीर में गर्मी आए। इसके लिए 10 दिन में एक बार नहाने का नियम है। इसे सभी लोग मानते हैं। हिरपोरा के लोगों की इस ठंड की आदत है। हिरपोरा में रहने वाली 10 साल की फातिमा ने भास्कर को बताया कि वह रोज 3 किमी दूर जाती है, चाहे कितनी भी बर्फ हो। वे लोग मौसम के आदी हो चुके हैं। हिमाचल में ठंड, लेकिन शिमला सबसे गर्म राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 7 जनवरी से तेज ठंड का दूसरा दौर, पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार; उज्जैन-ग्वालियर में कोहरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, शीतलहर चलेगी, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट पंजाब में शनिवार रात से फिर हल्का कोहरा छाने लगा। कोहरे और ठंड के चलते चंडीगढ़ के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इस दौरान कोई भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल और कॉलेज नहीं खुलेंगे। आज पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 11 जिलों में घनी धुंध:शीतलहर चल रही, पंचकूला-अंबाला समेत 5 जगह बारिश की संभावना हरियाणा के 11 जिलों में रविवार सुबह घनी धुंध छाई। इनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी करीब 10 से 50 मीटर रही। रेवाड़ी में ट्रेनें आधा घंटा देरी से पहुंची। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जनवरी में फरवरी का अहसास, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान, पहले सप्ताह में ही तेज धूप राजस्थान में जनवरी के पहले सप्ताह में ही फरवरी का अहसास हो रहा है। शनिवार को तीखी धूप रही, जिससे ठंड का असर दिन में बिल्कुल खत्म हो गया था। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 9 जिलों में तापमान 29 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, कल बारिश की संभावना हिमाचल प्रदेश में कल से बारिश और बर्फबारी शुरू हो जाएगी। कुछ इलाकों में आज भी बर्फबारी हो सकती है। कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। कल चंबा, कांगड़ा और किन्नौर जिलों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…