मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक डॉक्टर ने 77 साल के बुजुर्ग मरीज से मारपीट की। मरीज का हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल के बाहर ले गया और पुलिस चौकी के पास पटक दिया। डॉक्टर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर के देर से अस्पताल आने का कारण पूछा था। घटना 17 अप्रैल की है। वीडियो रविवार को सामने आया है। डॉक्टर की पहचान राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, मामले की जांच रिपोर्ट न भेजने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। रात में आरोपी डॉक्टर राजेश मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं सिविल सर्जन जीएल अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है। पीड़ित उधल लाल जोशी अपनी पत्नी लाली जोशी (70 साल) के साथ इलाज के लिए करीब 30 किमी का सफर तय करके जिला अस्पताल आए थे। पूरी घटना 3 तस्वीरों से समझिए… पर्चा फाड़ा, थप्पड़ मारकर लात-घूंसों से पीटा
पीड़ित ने बताया कि वह गुरुवार सुबह 10 बजे अस्पताल के ओपीडी रूम नंबर 11 के सामने टोकन लेकर लाइन में खड़े थे। ड्यूटी डॉक्टर राजेश अग्रवाल काफी देरी से आए। उन्होंने कारण पूछा तो डॉक्टर ने पहले उनका पर्चा फाड़ा और फिर थप्पड़ मारा। डॉक्टर ने बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक कंपाउंडर की मदद से बुजुर्ग मरीज का हाथ पकड़कर घसीटते हुए अस्पताल के बाहर बनी पुलिस चौकी तक ले गए और वहां ले जाकर जमीन पर पटक दिया। बिना इलाज कराए वापस लौटे बुजुर्ग दंपती
मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज जीतेंद्र ने बताया- पुलिस ने डॉक्टर और कंपाउंडर को केवल समझाइश देकर छोड़ दिया। बुजुर्ग दंपती बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। वहीं, आरोपी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई सामने आ जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम अखिल राठौर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीएमएचओ आरपी गुप्ता और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने रविवार को कहा- प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ———————————————————- ये खबर भी पढ़ें… युवती को थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर घसीटा रीवा में एक युवती से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक, युवती को लगातार थप्पड़ मार रहा है। उसके बाल घसीट रहा है। वह कह रहा है- तूने गाली कैसे दी, चल थाने। आसपास खड़े लोग भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। मामला शहर के ढेकहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास बनी चौपाटी का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…