देशभर में अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों में आज रविवार को आंधी-बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इधर राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आज लू (हीटवेव) की आशंका है। इन राज्यों के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने MP के रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन प्रदेश के 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा था। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बारिश के बाद बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से रास्ते बंद हो गए। अधिकारियों ने मौसम साफ होने के बाद ही हाईवे पर सफर करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में चली धूलभरी हवा, पारा 3 डिग्री तक गिरा:जोधपुर, बीकानेर, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर समेत कई जिलों में चली हवा के कारण इन शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार से उत्तरी हवा चलने लगेगी, जिससे तापमान में और थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… एमपीः 5 जिलों में चलेगी लू; ग्वालियर-शिवपुरी में रातें भी गर्म रहेंगी मध्यप्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है। इससे पहले शनिवार को भी कई जिलों में लू चली। पूरी खबर पढ़ें… यूपीः वाराणसी सहित 38 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट:50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को प्रदेश 38 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगह पर ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की संभावना है। ईरानी विक्षोभ होने की वजह मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अप्रैल के बाद बढ़ेगा अधिकतम तापमान बिहार में आज यानी रविवार को 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 23 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव आएगा और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25-26 अप्रैल को हीट वेव चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। रविवार को भी किसी भी जिले के तेज बारिश-आंधी का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, हिसार रहा सबसे गर्म जिला हरियाणा में रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन कहीं भी तूफान की संभावना नहीं है। विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…