खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। NSA बढ़ाए जाने को लेकर एक दस्तावेज सामने आया है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह अब एक साल और असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे। अमृतपाल सिंह ने 18 अप्रैल को इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। नया NSA 23 अप्रैल से लागू होगा। अगर इसकी अवधि तीसरी बार बढ़ाई जाती है तो परिवार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में सिखों के लिए अलग कानून चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या; घर में खून से सनी लाश मिली, पत्नी पर शक कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु स्थित आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने खून से सनी उनकी लाश घर से बरामद की। शरीर पर चाकू के निशान थे। शक है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने उनकी हत्या की है। प्रकाश 1981 बैचे के IPS अधिकारी थे और 2015-17 तक राज्य पुलिस के मुखिया रहे थे। दिल्ली में आयुष्मान योजना के लिए 8 समितियां गठित, ₹5 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) को लागू करने के लिए आठ समितियों का गठन किया है। इसके साथ ही दिल्ली यह योजना लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया। इन समितियों में से राज्य पैनल समिति प्रमुख है। इसकी अध्यक्षता योजना के CEO करेंगे। यह अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन और निरीक्षण सहित कई अन्य अहम काम करेगी। दिल्ली सरकार ने बीती 5 अप्रैल को योजना लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ MOU साइन किया था। इसके बाद 10 अप्रैल से योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बांटने शुरू किए। दिल्ली सरकार केंद्र की ओर से दिए जा रहे 5 लाख रुपए के कवर के अलावा 5 लाख रुपए का अतिरिक्त टॉप-अप देगी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सर्च ऑपरेशन जारी, 3 संदिग्ध देखे गए जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तीन संदिग्धों की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने रविवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एक पुजारी ने लगभग 3.30 बजे के आसपास रसाना के जंगली इलाके में बैकपैक के साथ तीन संदिग्धों को देखा था। सूचना मिलने पर सेना और CRPF ने स्थानीय पुलिस के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली में शामिल थे आरोपी मणिपुर के इंफाल घाटी जिलों में पिछले 48 घंटों में कई प्रतिबंधित संगठनों के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के दो कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल के नोंगदम गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि केसीपी (एमएफएल) के दो कार्यकर्ताओं को उसी दिन इम्फाल पश्चिम जिले से गिरफ्तार किया गया था। वे जबरन वसूली में भी शामिल थे। राज्य पुलिस ने शुक्रवार को इंफाल से प्रतिबंधित प्रेपक (पीआरओ) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। केंद्र ने 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। मुंबई में नाबालिग ने तलवार से बस और गाड़ियों में की तोड़फोड़, गिरफ्तार मुंबई के भांडुप इलाके में शनिवार को एक 16 साल के लड़के को तलवार से बीईएसटी (BEST) बस और कई अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना मिनीलैंड सोसायटी टैंक रोड पर दोपहर में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक को तलवार से बस के शीशे तोड़ते और ऑटो रिक्शा व पानी के टैंकर पर हमला करते देखा गया। बस में उस वक्त यात्री मौजूद थे। तोड़फोड़ से ₹70,000 का नुकसान हुआ है। आरोपी के खिलाफ बस, रिक्शा और पानी टैंकर को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल तोड़फोड़ की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 40 लाख के इनामी 4 नक्सली गिरफ्तार, C-60 कमांडो की हत्या में शामिल थे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को 4 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इन पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम था। गिरफ्तार नक्सलियों में सैलू मुड्डेला उर्फ रघु (20 लाख), उसकी पत्नी जैनी खराटम उर्फ अखिला (16 लाख), झांसी तलांडी उर्फ गंगू और मनीला गावड़े उर्फ सरिता (2-2 लाख) शामिल है। ये सभी 11 फरवरी को दिरांगी-फुलनार जंगल में हुए एनकाउंटर में C-60 कमांडो की हत्या में शामिल थे। सैलू 77 मामलों, अखिला 29, तलांडी 14 और मनीला 10 मामलों में शामिल रही है। सभी बम्हरागढ़ क्षेत्र में सक्रिय थे। SP नीलोत्पल ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान अब और तेज किया जाएगा। कर्नाटक में बोर्ड परीक्षा की कॉपी में मिले 500-500 के नोट, पास कराने की गुहार कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में SSLC (कक्षा 10वीं) परीक्षा के दौरान छात्रों ने आंसर सीट में 500-500 रुपए के नोट रखकर पास कराने की गुहार लगाई। कुछ छात्रों ने लिखा, ‘सर, चाय पी लीजिए और पास कर दीजिए।’ किसी ने लिखा, ‘प्यार आगे बढ़ाना है तो पास करिए।’ एक छात्र ने तो यहां तक लिखा, ‘अगर पास किया तो और पैसे दूंगा।’ शिक्षकों ने बताया कि आंसर सीट में कई भावनात्मक अपील की गईं — जैसे ‘माता-पिता कॉलेज नहीं भेजेंगे अगर फेल हुआ।’ इन घटनाओं की तस्वीरें और बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।