मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में 89 साल की महिला की मौत हो गई। इसके बाद विमान की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। उनका नाम सुशीला देवी था। वे मुंबई से फ्लाइट में सवार हुई थीं। उड़ान के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। मेडिकल इमरजेंसी की वजह से 6 अप्रैल रात करीब 10 बजे विमान को चिकलथाना एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि MIDC सिडको पुलिस थाने ने जरूरी कार्यवाही पूरी कीं और विमान वाराणसी के लिए रवाना हो गया। जबकि महिला का शव छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। पिछले 20 दिन में इंडिगो फ्लाइट में 2 मौतें 29 मार्च: फ्लाइट में पत्नी के सामने पति की मौत पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की मौत हो गई। लखनऊ में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्री के साथ उनकी पत्नी और चचेरे दामाद भी थे। यात्री की पहचान असम के नलबारी निवासी प्रोफेसर सतीश चंद्र बर्मन के रूप में हुई। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 में सवार होने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई। वे पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ यात्रा कर रहे थे। क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने यात्री की जांच करके मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 21 मार्च: पानी पीकर बेहोश हुआ यात्री, कुछ देर बाद मौत लखनऊ एयरपोर्ट पर 21 मार्च सुबह एक यात्री की मौत हो गई। यात्री ने फ्लाइट के अंदर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया। यात्रियों के मुताबिक- व्यक्ति ने पहले पानी पिया फिर अचानक सीट पर बैठे-बैठे अचेत होने लगा। लैंडिंग के बाद सारे यात्री उतर गए, लेकिन वह बैठा ही रहा। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने फौरन मेडिकल टीम को बुलाया, लेकिन तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-4825 की है। दिल्ली से आने वाली ये फ्लाइट सुबह 8.10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। मृतक आसिफ अंसारी दौला बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद यात्रियों का कहना है कि यदि क्रू मेंबर्स ने समय रहते ध्यान दिया होता तो आसिफ की जान बचाई जा सकती थी। पूरी खबर पढ़ें… —————————————————— फ्लाइट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्लाइट में बगल वाली सीट पर लाश बैठा दी, उड़ान के दौरान मौत पर क्या होता है फ्लाइट में पैसेंजर के बगल में लाश को बैठाने का क्या है पूरा मामला, उड़ान के दौरान किसी की मौत हो जाए तो क्या होता है पूरा वीडियो देखिए…