मणिपुर के थोउबल जिले में हीरोक थाना क्षेत्र के जंगलों से सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में SLR, 12 बोर बंदूक, गोलियां, ग्रेनेड, आंसू गैस शेल, बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सैन्य सामान बरामद किए। इसी दौरान KCP (PWG) के संदिग्धों ने गोलीबारी की, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया। इधर, इम्फाल वेस्ट से KCP-नोयोन ग्रुप का उग्रवादी वाइखोम लवसन सिंह (31) जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वांगोई में खेतों से भी बड़ी मात्रा में हथियार मिले। आज की अन्य बड़ी खबरें… वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, NC विधायकों ने सदन में एक्ट की कॉपी फाड़ी जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने सोमवार सुबह नए वक्फ कानून पर हंगामा किया। NC के विधायक वक्फ कानून की कॉपी वैल में लेकर पहुंचे और उसे फाड़ दिया। इस बीच स्पीकर ने सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी है। दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और सहित अन्य दलों ने एक बैठक कर विधानसभा में वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी। तमिलनाडु की रियल्टी फर्म टीवीएच ग्रुप पर ED का छापा मारा, मंत्री का भाई है कंपनी मालिक चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य मंत्री के. एन. नेहरू के भाई की रियल एस्टेट कंपनी टीवीएच ग्रुप के खिलाफ कार्यवाही की। साथ ही समूह के कई परिसरों पर छापे भी मारे। ये रियल्टी कंपनी केएन रविचंद्रन की थी। केएन नेहरू के नगरपालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री हैं। हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग काबू में, एक घायल रविवार रात हरिद्वार के इब्राहीमपुर गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दिया। SP सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। मणिपुर में रैबीज से तीन की मौत, 3 महीने में 749 लोगों को कुत्ते ने काटा मणिपुर में पिछले एक हफ्ते में चुड़ाचांदपुर जिले के न्यू जोवेंग गांव से सबसे अधिक रैबीज के मामले आए। इसके बाद अब प्रशासन ने यहां के कुछ इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर कन्टेनमेंट जोन भी बनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जनवरी से अब तक 749 लोगों को कुत्तों ने काटा है, जिसमें 3 लोगों की रैबीज से मौत हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी धरूण कुमार ने बताया कि सभी पालतू और आवारा कुत्तों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं बता दें कि यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के मुताबिक, हर साल रैबीज से दुनिया में 60,000 से ज्यादा मौतें होती हैं, जिनमें से 36% भारत में होती हैं।