देशभर में रविवार को रामनवमी मनाई गई। देश के प्रमुख राम मंदिरों में दिन से लेकर रात तक भक्तों की लाइन लगी रही। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया, लाइटिंग भी की गई। सूर्य की किरणों ने भगवान श्री राम का तिलक किया। रात में लोगों ने सरयू नदी के किनारे 2.5 लाख दीपक जलाए। यूपी, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में रामनवमी पर जुलूस निकाले गए। इन सभी राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। महाराष्ट्र के रायगढ़ में भगवान श्रीराम के 30 फीट ऊंचे स्टेच्यू का अनावरण किया गया। मुंबई में 11 हजार से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी ने की लगभग 2500 जूलूस निर्धारित थे।राज्य में 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ड्रोन और CCTV से नजर रखी गई। जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर राम नवमी पर जुलूस निकाल गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुस्लिम समुदाय ने रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत बांटा। रामनवमी से जुड़ी राज्यवार खबरें पढ़ें… उत्तर प्रदेश: अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 42 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश: ओरछा में 25 क्विंटल फूलों से सजा रामराजा मंदिर, इंदौर, खंडवा में अलर्ट राजस्थान: जयपुर में भगवान राम को 101 तोपों की सलामी, सीताराम जी को 56 केक का भोग बिहार: रात 2 बजे खुला महावीर मंदिर का पट, 2KM लंबी कतार, 9 से ज्यादा जिले संवेदनशील छत्तीसगढ़: रामनवमी पर भगवान श्रीराम का स्वर्ण शृंगार, रायपुर में फूल-लाइटों से सजे मठ-मंदिर देशभर से रामनवमी की 9 तस्वीरें… रामनवमी से जुड़े हर एक अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…