यूपी की तेजतर्रार महिला DSP श्रेष्ठा ठाकुर और उनके पति रोहित सिंह के तलाक मामले में नई कहानी सामने आई है। आरा के अमराई नवादा के रहने वाले रोहित सिंह ने अपनी पत्नी श्रेष्ठा ठाकुर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल से बाहर आने के बाद रोहित पहली बार शनिवार को आरा में मीडिया के सामने आए और अपनी पत्नी श्रेष्ठा ठाकुर के साथ रिश्ते को लेकर बड़े खुलासे किए। रोहित का कहना है कि, ‘श्रेष्ठा ने डेट पर मुझे लखनऊ बुलाया। पहली ही मुलाकात में हम दोनों साथ रहे और रात बीतने के बाद अगले ही दिन श्रेष्ठा ने लखनऊ में दबाव बनाकर मुझ से शादी कर ली। एक आम महिला ने पति को मारकर ड्रम में भर दिया, मेरी तो अफसर है।’ हालांकि, डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने इन सारे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि रोहित कई लड़कियों के साथ फ्रॉड कर चुका है। अब जानिए DSP श्रेष्ठा पर पति ने क्या-क्या आरोप लगाए ‘श्रेष्ठा ने शादी के लिए दबाव बनाया था’ रोहित ने बताया- 2017 में एक दोस्त के जरिए फेसबुक पर श्रेष्ठा ठाकुर से बात होने लगी। श्रेष्ठा ने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। हम दोनों ने करीब दो महीने तक चैटिंग की, फिर मुलाकात हुई तो नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद अपना नंबर शेयर किया। हम दोनों की रजामंदी हुई और लखनऊ में मिलने का प्लान बनाया। फिर अगस्त 2017 में हमारी लखनऊ के एक होटल में मुलाकात भी हुई। हमने एक ही कमरे में रात गुजारी। रोहित ने कहा-‘श्रेष्ठा ठाकुर ने सुबह होते ही शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। हम लोगों ने 9 अगस्त 2017 को लखनऊ के हजरतगंज (गंजपर) के एक हनुमान मंदिर में शादी की। इसके बाद हम दोनों के घर वालों ने शादी को सामाजिक मान्यता देने का मन बनाया। करीब 10 महीने बाद 16 जुलाई 2018 को पटना (किसान मैरेज हॉल, सगुना मोड) में मैंने और श्रेष्ठा ने सामाजिक रूप से शादी की।’ ‘आम महिला ने पति को मारकर ड्रम में चुनवा दिया, मेरी तो अफसर है’ रोहित का कहना है कि ‘मेरा बेटा तो दरिंदों के बीच फंसा हुआ है। आप लोगों ने देखा होगा, एक औरत ने अपने पति को मार कर ड्रम में भर दिया और सीमेंट से चुनवा दिया, वो तो सामान्य औरत थी, मेरी पत्नी तो अफसर है। मुझे मेरी पत्नी ने झूठे केस में फंसाया है और मेरा अभी तक तलाक नहीं हुआ है। अब तक जो कहानी सामने नहीं आई थी, वो मैं आज लोगों को बता रहा हूं।’ ‘सास कहती हैं-2.5 करोड़ दहेज दिया, जबकि पत्नी और साला 1 करोड़ बताते हैं’ रोहित ने बताया कि शादी में श्रेष्ठा के परिवार की ओर से कोई लेनदेन नहीं हुआ, सारा खर्च मैंने किया था। सफारी गाड़ी भी गिफ्ट की थी, लेकिन उस गाड़ी को भी गलत तरीके से बेच दिया गया। दहेज को लेकर श्रेष्ठा और उनके परिवार का झूठ ये है कि उनकी मां बोलती है कि दहेज में मैंने ढाई करोड़ रुपए दिए, जबकि उनके भाई और श्रेष्ठा कहती हैं कि रोहित को एक करोड़ रुपए दहेज में दिया गया। शादी को सार्वजनिक करने से पहले हम दोनों नेपाल, पूरी समेत अन्य कई जगहों पर घूमने गए थे। शादी जब सार्वजनिक हुई तो शादी में उनकी तरफ से 15 से 20 लोग आए थे, हमारी तरफ से कई लोग पहुंचे थे। 2021 में तलाक के लिए अर्जी दी, 2024 में FIR कराई रोहित ने बताया कि ‘हम दोनों का एक बेटा है, जो छह साल का है। बेटा फिलहाल श्रेष्ठा के पास ही है। श्रेष्ठा ने वर्दी का गलत फायदा उठाया और दिसंबर 2021 में तलाक के लिए गाजियाबाद कोर्ट में अर्जी दी। इसके बाद उसने 2024 में मुझ पर एफआईआर भी किया , जिसकी वजह से मुझे जेल जाना पड़ा। मुझ पर मानसिक प्रताड़ना, मारने की धमकी, बदतमीजी, फर्जीवाड़ा करने का, झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन ये सारी बातें निराधार है। 7 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है। रोहित बोले- मैं नहीं श्रेष्ठा झूठ बोल रही है रोहित का कहना है कि, ‘हम दोनों ने अपनी शादी को सामाजिक रूप देना चाहा तो श्रेष्ठा ने मेरे बारे में खुद ही बताना शुरू कर दिया कि मैं इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर (IRS अफसर) हूं। इस तरीके की बात बताकर उसने मुझे फंसाने की शुरुआत की।’ मैंने श्रेष्ठा को बताया था कि मैं रांची में कोचिंग और स्कूल चलाता हूं। श्रेष्ठा ने मुझ पर पुलिसिया दबाव बनाकर मेरा सारा काम ठप कर दिया है। शादी के समय मैंने हर एक बात बताई थी। ‘सितंबर 2023 में श्रेष्ठा ने मुझे घर से उठवा लिया’ रोहित का आरोप है कि, रोहित ने बताया कि ‘मैंने भी इस मामले में श्रेष्ठा ठाकुर उसका भाई मनीष प्रताप, डीसीपी गाजियाबाद, कौशाम्बी थाना इंचार्ज सर्वेश पाल समेत अन्य पुलिसकर्मी को आरोपित बनाया है। इस सब पर मैंने केस किया है। इस मामले का कोर्ट का ऑर्डर आना बाकी है।’ ‘फर्जी तरीके से मुझे जेल भिजवाया रोहित ने कहा कि श्रेष्ठा ने पुलिस वालों को बुलाकर मेरे साथ मारपीट की थी, इस वजह से मैं तलाक के लिए राजी हुआ था। हालांकि, अभी तक मेरा और श्रेष्ठा का तलाक नहीं हुआ है, दोनों का मामला गाजियाबाद कोर्ट में चल रहा है। 7 अप्रैल को सुनवाई है। रोहित ने बताया कि 2021 के बाद से ही श्रेष्ठा ने कभी बच्चे से मिलने नहीं दिया। 2023 में बिहियां में मुझ पर मानसिक प्रताड़ना, मारने की धमकी, फर्जीवाड़ा, झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाकर केस किया गया। 2024 में भी यही आरोप लगाकर गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना में केस किया गया। कौशाम्बी पुलिस ने मुझे गिरफ्तार किया और मुझे प्रोडक्शन वारंट पर आरा लेकर आई और मुझे यहां जेल में डाल दिया गया। 10 फरवरी 2024 को जेल गया और 8 महीने तक जेल में रहा। रोहित का कहना है कि जेल से निकलने के बाद मैं चुप रहा, क्योंकि मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं अपनी बात सबके सामने रख सकूं अब जानिए, श्रेष्ठा ठाकुर और रोहित सिंह का मामला क्या है? ————————————————————— इसे भी पढ़िए… ‘तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो’:पवन सिंह की पत्नी ज्योति बोलीं-मुझे गैर मर्द संग नहीं जाना, वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई भी दी थी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। ज्योति सिंह का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से भावुक अपील की है। लिखा- मुझे गैर मर्द संग नहीं जाना। तुम दूसरी शादी करके मुझे अपने साथ रख लो। पूरी खबर पढ़ें।