आज देश के कई हिस्सों में मौसम करवट लेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान, गुजरात में लू का असर बना रहेगा। साथ ही मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब समेत 6 राज्यों के कुछ हिस्सों में भी गर्मी बढ़ेगी। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय समेत 8 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है। इधर, राजस्थान में गर्मी तेज होनी शुरू हो गई है। बाड़मेर जिले में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अगले 3-4 दिनों में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मध्यप्रदेश में भी राजस्थान से जुड़े जिलों में कल से लू चलेगी। राज्य में कल से हीटवैव का अलर्ट है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? 7 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, और पंजाब के कुछ हिस्सों में 9 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। 8 अप्रैल से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली में दो दिन तक हीटवेव का अलर्ट दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 43% दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले दो दिन हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना जताई गई है। IMD की 6 दिन की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 198 रहा, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… राजस्थान में आज तेज हीटवेव चलने का अलर्ट:11 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका राजस्थान में गर्मी तेज होनी शुरू हो गई है। बाड़मेर जिले में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन में राज्य में गर्मी और भी तेज होने और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है। इसके साथ ही आज 2 जिलों में सीवियर हीटवेव चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसा मौसम 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… एमपी में राजस्थान से सटे जिलों में चलेगी लू:कल से 3 दिन हीट वेव का अलर्ट; 9 अप्रैल को पांच जिलों में बारिश के आसार मध्यप्रदेश में धूप लगातार तीखी और हवा गर्म होती जा रही है। 7 अप्रैल से राजस्थान से जुड़े एमपी के कुछ जिलों में लू भी चलेगी। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से 9 अप्रैल को सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में लू का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी…लू चलने की संभावना;रायपुर में 40 डिग्री पहुंचा तापमान छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अब ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। लोग मुंह बांधकर और सिर ढंककर घरों से बाहर निकल रहे। इस हफ्ते लू चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में तापमान 37 डिग्री पार:10 अप्रैल तक चलेगी लू, दक्षिणी इलाकों में 42 डिग्री पारा होने की संभावना पंजाब में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह औसत अधिकतम तापमान से अधिक बना हुआ है। वहीं, सोमवार से 10 अप्रैल तक राज्य में कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज भी कुछ जगहों पर लू चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 15 जिलों में यलो हीट अलर्ट; 7 शहर ग्रीन जोन में, मौसम साफ मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों के लिए यलो हीट अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत हरियाणा के अधिकतर जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…