महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के मामले में गिरफ्तार दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने आतंकवादी कृत्य के लिए कठोर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम(UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगाई हैं। ईद से पहले 30 मार्च को मस्जिद में विस्फोट हुआ था। जिसके 24 घण्टे के अंदर स्थानीय निवासी विजय राम गव्हाणे (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मस्जिद का अंदर का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 6 उग्रवादी पकड़े, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद मणिपुर में सेना और असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के साथ मिलकर 4 और 5 अप्रैल को संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और 22 हथियार, पिस्टल, राइफल, ग्रेनेड, गोलियां और युद्ध सामग्री बरामद की गई। यह ऑपरेशन इम्फाल ईस्ट, इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों में हुआ। इसके अलावा, दो उग्रवादी अपहरण के मामले में भी गिरफ्तार हुए और एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया। गिरफ्तार लोगों और हथियारों को मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन दिल्ली सरकार ने शनिवार (5 मार्च) को आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली के लोगों के लिए लागू किया। अब पहले चरण में 2.35 लाख परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत लोगों को इलाज के लिए सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा मिलेगा। साथ ही सरकार दिल्ली में 17,000 नए अस्पताल बेड जोड़ेगी और 400 आयुष्मान हेल्थ सेंटर (आरोग्य मंदिर) बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।