देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में अष्टमी पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई हैं। मशहूर शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर के बाहर सैकड़ों श्रद्धालु सुबह 7 बजे से मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यही स्थिति बिलासपुर के मां नयना देवी मंदिर, सिरमौर के माता बाला सुंदरी मंदिर और ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लंबी कतारें लगी हुई है। मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। अगले कल रामनवमी पर रविवार की छुट्टी की वजह से और ज्यादा श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने वाले हैं। 5 नवरात्रों पर 8.75 लाख श्रद्धालु पहुंचे वहीं पहले पांच नवरात्रों यानी 30 मार्च से 3 अप्रैल तक पर प्रदेश के मंदिरों में 8 लाख 75 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 3 अप्रैल को 1 लाख 24 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी भरी है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दिल्ली से आ रहे हैं। शिमला के कालीबाड़ी में पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ज्वालाजी मंदिर में 3.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे इस बार सबसे ज्यादा श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर में पहुंच रहे है। यहां पर 5 दिनों में 3 लाख 34 हजार 708 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। इसी तरह सिरमौर जिले के माता बाला सुंदर मंदिर में भी 2 लाख 5 हजार 500 श्रद्धालु मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर चुके हैं। नयना देवी मंदिर में 1.59 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मशहूर शक्तिपीठ बिलासपुर के श्री नयना देवी मंदिर में 1 लाख 58 हजार 100 श्रद्धालु, कांगड़ा के ही चामुंडा देवी मंदिर में 45 हजार श्रद्धालु, कांगड़ा के ब्रजेश्वरी मंदिर में 42 हजार 450 श्रद्धालु, ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर में 64 हजार 500 श्रद्धालु और कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर में 25 हजार 150 श्रद्धालु माता के मंदिरों में माथा टेक चुके हैं। 5 दिन में मंदिर परिसरों में कुल 60,997 वाहन पहुंचे पुलिस के अनुसार, चैत्र नवरात्र के पहले पांच दिन में 7 हजार 406 भारी वाहन प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में पहुंचे हैं। इसी तरह 29 हजार 806 हल्के वाहन और 23 हजार 785 दोपहिया वाहनों में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल भी मंदिरों में आएं है। पुलिस ने सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। सरकार ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चला रखी है। यहां देखे हिमाचल के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के PHOTOS…