चंडीगढ़ सेक्टर-20 के गुरुद्वारा चौक पर बीच सड़क डांस कर रील बनाने वाली महिला के पुलिस कॉन्स्टेबल पति को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला का डांस वीडियो उसके कॉन्स्टेबल पति के सोशल मीडिया अकाउंट से ही अपलोड किया गया था। पुलिसकर्मी पति अजय कुंडू की कमी सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि चंडीगढ़ में ट्रैफिक लाइट पर हरियाणवी गाना लगाकर नाचने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-20 की पुलिस कॉलोनी की रहने वाली महिला ज्योति और उसकी भाभी पूजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि मंदिर से लौटते समय उन्होंने यह रील बनाई थी। हालांकि, इससे कोई ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने रुके ट्रैफिक के समय रील बनाई थी। पहले देखिए, महिला के नाचने के PHOTOS… अब जानिए, क्या है पूरा मामला… 20 मार्च को बीच सड़क महिला ने डांस किया
पुलिस थाना-34 में हेड कॉन्स्टेबल जसबीर की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर 20 मार्च 2025 को एक महिला पहुंची। वहां उस महिला ने बीच सड़क नाचना शुरू कर दिया। उसका एक साथी उसका डांस शूट कर रहा था। महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों के सामने नाच रही थी। उसके फोन में एक हरियाणवी गाना बज रहा था। महिला के डांस को उसका साथी तो शूट कर ही रहा था, साथ ही मौके से गुजर रहे अन्य लोग भी महिला की गतिविधियों को कैमरे में कैद कर रहे थे। ट्रैफिक संचालन में परेशानी पर मामला दर्ज हुआ
पुलिस कॉन्स्टेबल के अनुसार, सार्वजनिक जगह, विशेष रूप से बिजी सड़क पर महिला के इस कृत्य से ट्रैफिक में बाधा आई। इससे ट्रैफिक संचालन में परेशानी हुई। साथ ही यह कृत किसी रोड एक्सीडेंट का कारण बन सकता था। इसलिए, कॉन्स्टेबल ने महिला के खिलाफ शिकायत दी। थाने में पूछताछ के बाद जमानत दी
शिकायत मिलने के अगले ही दिन पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को थाने में बुलाया था। उनसे पूछताछ कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, बाद में उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। भाभी के साथ गई थी मंदिर
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ज्योति ने बताया था कि वह अपनी भाभी पूजा के साथ सेक्टर-32 स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने गई थी। वापसी के दौरान उसने बीच सड़क पर डांस करते हुए वीडियो बनाया। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसने वीडियो तब बनाया जब जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े हुए थे।