भोपाल में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। ये सभी रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी आज जुमे की नमाज में शामिल हुए। इस मौके पर काजी सैयद अनस अली ने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर जालिमों की नजर हैं। यह हमारी संपत्तियां हड़पना चाहते हैं। इस पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुसलमानों के नाम पर राजनीति करने वालों के पेट में दर्द हो रहा। वक्फ की जमीन से दो-चार परिवारों का ही पेट पल रहा है। इससे काम नहीं चलेगा। भोपाल, इंदौर के अलावा नर्मदापुरम में भी मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इधर, रायसेन में काली पट्टी बांधने को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए। बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन विरोध प्रदर्शन की अपील की थी। बोर्ड ने कहा था कि अगर ये बिल पारित हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई अन्य संस्थान उनके हाथ से चले जाएंगे। काजी बोले- हम अपनी संपत्तियों की हिफाजत करेंगे
काजी सैयद अनस अली ने कहा कि वक्फ अमेंडमेंट बिल वक्फ की संपत्तियों को हड़पने के लिए लाया जा रहा है। यह बिल मुस्लिमों के हित में नहीं है। सुनियोजित तरीके से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों को हड़पने के लिए यह बिल है। हम अपनी संपत्तियों की हिफाजत हर हाल में करेंगे। भोपाल के अरबाज मिर्जा ने कहा- वक्फ बोर्ड बिल गलत लाया गया है। हमारे उलेमा ए दीन ने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करने के लिए कहा है। विराेध-प्रदर्शन की तस्वीरें मोदी ने गरीब मुसलमानों का सोचा तो क्या गलत किया?
इस विरोध प्रदर्शन पर हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- करोड़ों मुसलमान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, पंक्चर की दुकान, हाथ ठेला, कबाड़ी का धंधा कर रहे हैं। उनके पास शिक्षा का, इलाज का साधन नहीं, रहने को मकान नहीं है। अगर मोदी जी ने उन गरीब मुसलमानों का सोचा तो क्या गलत किया? ‘जिनके पेट में दर्द, उनको हाजमा की गोली दी जाएगी’
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- अब जिनके पेट में दर्द होगा, उन्हें हाजमा की गोली दी जाएगी। लेकिन गरीबों का कल्याण जरूर होगा। मुसलमानों की ईद आ रही है, यह तो शायद मीठी ईद है तो मीठा खाओ। मीठा बोलो और दूसरों के भविष्य के बारे में मीठा सोचो। रायसेन के बेगमगंज में काली पट्टी बांधने को लेकर झड़प
इधर, रायसेन जिले के बेगमगंज में वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में काली पट्टी बांधने को लिए मुस्लिम समुदाय के बीच झड़प हो गई। मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शकील पठान ने जब अन्य साथियों को काली पट्टी बांधने से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झड़प में चार लोग घायल हो गए। जानिए नमाजियों ने क्या कहा… वक्फ बोर्ड के प्रस्तावित बिल में क्या?