रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है। शहर के चौक-चौराहों पर भाजपा के समर्थक और नेता उतरे हैं। जगह-जगह टायर जला कर प्रदर्शन हो रहा है। पिस्का मोड़ में केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री संजय सेठ अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए हैं। वहीं हरमू से भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को उनके घर से पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। पिस्का मोड़, हरमू रोड, किशोरगंज चौक, कचहरी चौक, मेन रोड सहित शहर के तमाम इलाके बंद कराए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। सड़कों पर उतरे नेताओं को हिरासत में लिया गया किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने नेताओं को अरेस्ट किया है। उन्हें पीसीआर में बैठा कर ले जाया गया है। किशोरगंज चौक से 6 से अधिक नेताओं को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है। यहां सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। एक अपराधी को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। रांची बंद की कुछ तस्वीरें देखिए… कई पार्टियों ने बंद का किया समर्थन इस बंद को जदयू, लोजपा, जेकेएलएम सहित कई पार्टियों ने समर्थन दिया है। रांची बंद को देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं पुलिस ने की संयम बरतने की अपील की है। जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखने की बात कही गई है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड में है। 12 से अधिक डीएसपी और 1 हजार से अधिक जवान तैनात रांची बंद को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और दो दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, जहां ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से बंद समर्थकों पर नजर रखी जा रही है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, रैप, जैप, महिला बटालियन, वज्र वाहन, रंगीन पानी के टैंकर, आंसू गैस और फायर ब्रिगेड भी तैनात किए गए हैं। ऐसे घटी गोली मारने की पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनिल होटल की बेंच पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा। दूसरा कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। शूटर ने आते ही अनिल के सिर में सटाकर गोली मारी दी। इसके बाद बाइक पर बैठे दूसरे साथी के साथ भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों अपराधियों का पीछा किया। पुलिस भी अपराधियों के पीछे लग गई। लोगों ने रिंग रोड में सुकुरहुटू आईटीबीपी कैंप के पास टक्कर मारकर अपराधियों की बाइक गिरा दी। दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। तभी पुलिस ने फायरिंग की, जो एक शूटर की जांघ में लगी। वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोहित वर्मा के रूप में हुई। जबकि अमन सिंह फरार होने में सफल रहा। सुभाष की हत्या में अनिल के शामिल होने का शक गिरफ्तार शूटर रोहित वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका साथी भी शूटर है। जनवरी में लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में सुभाष जायसवाल की हत्या हुई थी। सुभाष का नाम पंडरा में हुए 13 लाख रुपए लूटकांड में आया था। वह और उसका साथी सुभाष जायसवाल के करीबी थे। हमें शक था कि सुभाष की हत्या में अनिल टाइगर भी शामिल था। इसलिए अनिल टाइगर को मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, जेकेएलएम नेता देवेंद्र महतो सहित कई दलों के नेता रिम्स पहुंचे। उन्होंने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कांके के खटंगा के रहने वाले थे अनिल अनिल टाइगर मूल रूप से कांके थाना क्षेत्र के खटंगा के रहने वाले थे। वे कोकर के खोरहाटोली स्थित शंकर कंपाउंड में दूसरे मकान में रहते थे। अनिल के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अपने कोकर स्थित आवास से निकले थे। उनके मोबाइल पर कुछ नंबर से कॉल आ रहे थे। पुलिस उन सभी नंबरों की भी जांच कर रही है। अनिल कांके में रामनवमी की तैयारी भी कर रहे थे। वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांके पहुंचे। थाना से महज 100 कदम की दूरी पर कांके चौक स्थित शिव मंदिर के पास अपने साथियों के साथ चाय दुकान में बैठे थे। कुछ लोग मंदिर के पास झंडा लगा रहे थे। इसी बीच एक युवक मौके पर पहुंचा और पिस्टल निकाल कर अनिल टाइगर के सिर में गोली मार दी। अनिल वहीं पर गिर गए। उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।