धार में हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बना लिया और फिर वहां से करीब 6 लाख रुपए कीमत का माल लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को डराया, धमकाया। उनके साथ मारपीट भी की। घटना जिले के कुक्षी क्षेत्र के महाकालपुरा गांव की है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को करीब 20 हथियारबंद बदमाश आए। इनमें से 10 बदमाश गांव के ही रमेश सिसोदिया के घर का मेन गेट तोड़कर अंदर घुसे। बाकी 10 बदमाश हथियारों के साथ आस-पड़ोस के मकानों के सामने खड़े हो गए। बदमाश करीब डेढ़ किलो चांदी, नई एलईडी टीवी और परिवार के सदस्यों से तीन मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। जाते समय बाड़े में बंधी बकरियां भी ले गए। बाग थाना पुलिस केस दर्ज कर डकैतों की तलाश में जुटी है। परिजन को हथियार दिखाकर धमकाया
घर में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले रमेश को घेर लिया। उसे पीटने लगे। आवाज सुनकर अन्य परिजन आए तो डकैतों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया। रमेश की पत्नी चतुर बाई, मां भूरीबाई और बहू मीरा को गहने निकालने के लिए कहा। डकैतों ने भूरी बाई की लोहे की पेटी में रखी डेढ़ किलो चांदी निकाल ली। परिजन के मोबाइल ले लिए। फिर सबको एक कमरे में बंद कर दिया। डकैती की घटना के बाद दहशत के चलते बुजुर्ग महिला भूरी बाई, बेटे रमेश सिसोदिया, रमेश की पत्नी चकरी बाई और बहू मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूरी बाई ने कहा- मेरे लड़के रमेश पर हथियार तानकर बदमाश खड़े हो गए, तो मैं भी बचाव में वहीं खड़ी रही और बदमाशों को कह दिया कि जो घर में है सब लूट ले जाओ। पड़ोसियों के घरों पर पत्थरबाजी की
रमेश सिसोदिया ने बताया कि डकैत कुल 6 लाख रुपए की संपत्ति ले गए हैं। उन्होंने पड़ोसियों के घरों पर पत्थरबाजी की। दहशत की वजह से लोग बाहर नहीं निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पड़ोस की धनु बाई ने बताया कि मैंने घरवालों से चिल्लाया कि बंदूक निकालो, तो वह लोग भी बंदूक ला रहे थे। बदमाशों ने कहा एक घर और बाकी है। इसके बाद लूटने की धमकी देकर चले गए। डकैतों को पकड़ने टीम बनाई
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया- पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। डकैतों को तलाशने के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये खबर भी पढे़ं… ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, बदमाश ने गोली चलाई भोपाल के रोहित नगर में अक्षांश ज्वेलर्स शॉप में सोमवार दोपहर लूट का प्रयास हुआ। एक नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकान मालिक ने नकाब हटाने की बात कही तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। डराने के इरादे से दो फायर किया। शॉप संचालक के साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर…