राजस्थान में तेज गर्मी के बाद मौसम बदलने लगा है। आज राज्य के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी का यलो अलर्ट है। चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब में भी बारिश का यलो अलर्ट है। इधर, मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार को पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, धार-शिवपुरी में पारा 39 डिग्री के पार रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, दिन की तेज गर्मी से मिल सकती है राहत राजस्थान में एक बार फिर मौसम परिवर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। वहीं, बुधवार (26 मार्च) जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर, मौसम विभाग ने आज से 28 मार्च तक प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश के रतलाम में पहली बार तापमान 40 डिग्री पहुंचा, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में भी तेज धूप; प्रदेश में दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को रतलाम में पहली बार पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, धार-शिवपुरी में पारा 39 डिग्री के पार रहा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है। इसके बाद तापमान 1 से 2 डिग्री लुढ़क सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में पारा पहुंचा 39 डिग्री, अब सताएगी गर्मी:नारनौल सबसे गर्म, बालसमंद ठंडा, तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा, चलेंगी हवाएं हरियाणा में इस वर्ष के सीजन में हरियाणा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसका असर दोपहर को जब भी धूप खिलती है तो देखने को मिलता है। पूरी खबर पढें… हिमाचल में बर्फबारी का यलो अलर्ट:5 जिलों में आंधी-तूफान, 24 घंटे एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, शिमला में सुबह से खिली धूप हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात से मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में एक दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए इन दोनों जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में आज बारिश का अनुमान, यलो अलर्ट जारी:तापमान में बढ़ोतरी रहेगी जारी; गुरुवार से हल्की राहत के आसार पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन आज बुधवार व गुरुवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। बीते दिन औसत अधिकतम तापमान 1.2°C बढ़ गया, जो सामान्य से 4.4°C अधिक दर्ज किया गया है। वहीं बठिंडा में सबसे अधिक 35.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से काफी अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… राजनांदगांव में दिन का टेम्प्रेचर 39 डिग्री:रायपुर सहित 7 जिलों में पारा 35 डिग्री पार; अगले 4 दिन तेज गर्मी का अलर्ट प्रदेश में बारिश-बादल के हालात खत्म होते ही गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को राजनांदगांव में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दंतेवाड़ा में पारा 37 डिग्री रहा। दुर्ग, जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) और बस्तर में भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है। रात का तापमान भी बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…