मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। साथ ही तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इम्फाल ईस्ट के चिंगखई चिंग इलाके से 9mm पिस्टल (मैगजीन सहित), स्वचालित गन, हैंड ग्रेनेड, 144 जिंदा कारतूस, रेडियो सेट, दो बुलेटप्रूफ हेलमेट, जैकेट और पांच ट्यूब लॉन्चर बरामद हुए। 24 मार्च को बिष्णुपुर जिले में उग्रवादी संगठन PREPAK-Pro के 3 सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार किए गए। इनसे .303 LMG, दो मैगजीन, 16 जिंदा कारतूस, AK-47 और INSAS के राउंड, 7.62mm SLR कारतूस, चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन मिले। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने इम्फाल और बिष्णुपुर जिलों में 5 दूसरे उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में शिक्षिका पर छात्राओं से एक-दूसरे पर थप्पड़ मरवाने का आरोप, मामला दर्ज नई दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर छात्राओं को थप्पड़ मारने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को BNS की धारा 115(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार को कक्षा में संस्कृत शब्दों के अर्थ पूछे जा रहे थे। 10 वर्षीय छात्रा ने सही उत्तर दिया, लेकिन 10-12 अन्य छात्राएं उत्तर नहीं दे सकीं। शिक्षिका ने सही उत्तर देने वाली छात्रा को गलत उत्तर देने वाली छात्राओं को थप्पड़ मारने को कहा। जब छात्रा ने हल्के से मारा, तो शिक्षिका ने उसे जोर से मारने को कहा और खुद भी थप्पड़ मारा। छात्रा ने बताया कि शिक्षिका अक्सर कहती थी, “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने हिंदी बोलने पर रिटेल स्टोर के कर्मचारी को थप्पड़ मारा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंबई के एक सुपरमार्केट स्टोर के एक कर्मचारी को मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मारा। यह घटना अंधेरी (पश्चिम) के वर्सोवा में डी-मार्ट स्टोर में हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्टोर कर्मचारी को एक ग्राहक से यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं मराठी में बात नहीं करूंगा, मैं केवल हिंदी में बात करूंगा। जो करना है करो।” इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने स्टोर पहुंचकर कर्मचारी की पिटाई कर दी।