पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कुछ देर में सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। बुधवार सुबह उन्होंने बजट की कॉपी साइन की। वह अपनी कोठी से विधानसभा के लिए निकल गए हैं। बजट ‘बदलता पंजाब’ थीम पर होगा, जो 2.15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। यह पिछली बार से करीब 5% ज्यादा है। इस बार के बजट में सरकार मुख्य रूप से कृषि, उद्योग, पंजाब को नशा मुक्त बनाने और किसानों को फायदा पहुंचाने पर फोकस कर सकती है। इसके अलावा, सरकार युवाओं को 20 हजार नौकरी देने की तैयारी कर रही है। हालांकि, महिलाओं को 1100 रुपए प्रति महीना देने की गारंटी इस बार भी पूरी होती नहीं दिख रही। सरकार इस वादे को अगले बजट में पूरा करने वादा जरूर कर सकती है। इसकी प्रमुख वजह आर्थिक तंगी है। 4 वादे निभाने के बाद सरकार के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का इंतजाम करना मुश्किल है, जिससे महिलाओं से किया वादा पूरा किया जा सके।