नागपुर के चार इलाकों कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर इलाके से आज हटा लिया गया। पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने बताया था कि दोपहर तीन बजे से इन इलाकों में कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। इससे पहले शनिवार शाम को शहर के पचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन के इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया था। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद शहर में 17 मार्च को हिंसा हुई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… AAP ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को उम्मीदवार बनाया आम आदमी पार्टी ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने रविवार को यह घोषणा की। इटालिया पहले राज्य में आप के संयोजक रह चुके हैं। इटालिया 2020 में AAP में शामिल हुए थे। इंफाल में मैतेई कट्टरपंथी संगठन और उग्रवादी संगठन UNLF के बीच झड़प, चार घायल, पुलिस ने गिरफ्तार किया मणिपुर के इंफाल में मैतेई कट्टरपंथी संगठन अरम्बाई तेंगोल के सदस्यों के साथ झड़प में प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट संगठन (UNLF) के चार आतंकवादी घायल हो गए। चार घायल UNLF उग्रवादियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब अरम्बाई तेंगोल के 15-20 सदस्य कोंगपाल चिंगंगबाम लेईकाई में UNLF उग्रवादी इरेंगबाम नंदकुमार सिंह के घर में घुस गए और इंफाल घाटी स्थित संगठन के उग्रवादियों पर हमला कर दिया। दिल्ली के डियर पार्क में दो नाबालिग की पेड़ पर लटकती लाश मिली, सुसाइड का संदेह साउथ दिल्ली के हौज खास इलाके में स्थित डियर पार्क में रविवार सुबह एक लड़का और लड़की पेड़ से लटके मिले। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। सुबह 6:31 बजे डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृत लड़के ने काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी, जबकि लड़की ने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सड़क हादसे में 4 पर्यटकों की मौत, 17 घायल जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गंड कंगन इलाके में पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कर्नाटक के राघवेंद्र स्वामी मठ में 3 करोड़ 48 लाख रुपए नकद, 1 किलो चांदी और 32 ग्राम सोना एक महीने में दान किया गया कर्नाटक के रायचूर स्थित राघवेंद्र स्वामी मठ में कुल 3 करोड़ 48 लाख 69 हजार 621 रुपए नकद, 32 ग्राम सोना और 1.24 किलोग्राम चांदी दान की गई। इस मठ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सौ से अधिक पुजारी मठ में दान की रकम गिनते नजर आ रहे हैं। यह दान पिछले एक महीने में किया गया, इस महीने में संत राघवेंद्र स्वामी की जयंती मनाने के लिए लाखों श्रद्धालु मंदिर आए थे। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादी ठिकाने का पता चला, हथियार और गोला-बारूद बरामद, ग्रामीणों ने दी थी सूचना जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भालरा वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का पता चला है। ठिकाने से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, AK राइफल की 25 राउंड गोलियां और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय पुलिस और सेना के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। हांलाकि, अभी तक कोई संदिग्घ नही पकड़ा गया है। किश्तवाड़ जिले के गुरिनाल, थाथरी और चतरू जंगलों में पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त तलाशी अभियान भी जारी है। 20 मार्च को कुछ ग्रामीणों ने ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी थी। केरल में बेटे ने मां हत्या की कोशिश के बाद खुदकुशी की, आर्थिक तंगी से परेशान था केरल के कोल्लम जिले में 35 वर्षीय रंजीत ने अपनी बीमार मां की हत्या की कोशिश के बाद खुदकुशी की। आर्थिक तंगी और मां की बिगड़ती सेहत के कारण दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। शुक्रवार को रंजीत और उनकी 58 वर्षीय मां सुजाता ने भारी मात्रा में दवाइयां खा लीं। इसके बाद रंजीत ने शॉल से मां का गला घोंटने की कोशिश की और उन्हें मरा समझकर फांसी लगा ली। लेकिन सुजाता बच गईं और गंभीर हालत में घर में पड़ी रहीं। अगली सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी बिल जांचने पहुंचे, तो उन्होंने सुजाता की आवाज सुनी और स्थानीय लोगों को बुलाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। दिल्ली: बच्चों के विवाद में चाकू घोंपकर एक व्यक्ति की हत्या, पांच घायल दिल्ली के पत्थर वाला बाग में विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच लड़ाई में 65 साल के एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राधे श्याम के रूप में हुई है, उसके दो बेटे कमल (35) और गौतम (25) हैं। कमल के 8 साल के बेटे का किसी दूसरे परिवार के बच्चों से झगड़ा हुआ था।