वैष्णो देवी में 2024 में 94.83 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यह जानकारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO ने दी। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर ने एक दशक में तीर्थयात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।लगातार तीसरे साल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 90 लाख को पार कर गई है। पिछले साल यह संख्या 95 लाख को पार कर गई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर के इंफाल जिले में गोलीबारी, बम भी फेंके गए मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के गांव पर 1 जनवरी को कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से कई राउंड फायरिंग की गई। साथ ही इंफाल पश्चिम जिले के निचले इलाके कडांगबंद इलाके में रात करीब 1 बजे बम फेंके गए। गांव वालों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… गुजरात में युवक ने मंगेतर को मैसेज भेजने वाले की हत्या की
गुजरात के गांधीनगर में 19 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर को मैसेज भेजने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी राहुल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी मंगेतर के इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड जानता था। जब उसने लॉग इन किया तो उसे दशरथ नाम के शख्स के भेजे गए मैसेज मिले। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।