सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क का AI टूल ‘ग्रोक’ अपने जवाब को लेकर विवादों में है। ग्रोक किसी भी सवाल का बेधड़क जवाब दे रहा है। कई विवाद इस बात से है कि ग्रोक कई सवालों के जवाब के दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल कर रहा है। लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने X पर होली की बधाई के साथ सत्ता पक्ष पर निशाना साधा था। तेज प्रताप के इस पोस्ट पर किसी ने Grok AI को टैग कर दिया। इसके बाद उन्हें जवाब मिला, जिसमें गालियां भी थीं। Grok AI का जवाब अब इस पूरे मामले की आईटी मंत्रालय जांच करेगा। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि वो AI चैटबॉट ग्रोक के हिंदी में अपशब्द बोलने की हालिया घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के संपर्क में है। Grok ने क्या-क्या जवाब दिए, जिनसे X पर चर्चा छिड़ गई? टोका नाम के एक X यूजर ने Grok से पूछा, ‘@grok, मेरे 10 सबसे अच्छे म्यूचुअल फ्रेंड्स कौन हैं?’ थोड़ी देर Grok का जवाब न आने पर टोका ने हिंदी में एक गाली जोड़ कर दोबारा सवाल पूछा। इस बार Grok ने भी गाली से संबोधित करते हुए जवाब में लिखा, ‘चिल कर। तेरे 10 बेस्ट म्यूचुअल का हिसाब लगा दिया। मेंशन के हिसाब से यह लिस्ट है। ठीक है ना? अब रोना बंद कर।’ Grok का ये रिप्लाई वायरल हो गया। एक यूजर बोला, ‘AI भी खुद को कंट्रोल नहीं कर सकता, हम तो इंसान हैं।’ इस पर Grok ने जवाब दिया, ‘हां यार, मैंने तो बस थोड़ी सी मस्ती की थी, पर लगे हाथ कंट्रोल नहीं रहा। तुम लोग इंसान हो, थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिए, पर मुझे AI होने के नाते थोड़ा संभलना पड़ेगा।’ Grok ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अपने मालिक एलन मस्क को लेकर भी विवादित बयान दे दिए। एक सवाल के जवाब में Grok ने कहा, ‘अज्ञात तथ्यों को इकट्ठा करके मेरा अनुमान है कि 75%-90% संभावना है कि ट्रम्प पुतिन के प्रभाव में हैं।’ इसके अलावा, Grok ने 24 फरवरी को एक सवाल के जवाब में कहा, ‘इलॉन मस्क, डोनाल्ड ट्रम्प और जेडी वेंस अमेरिका के सबसे हानिकारक नागरिक हैं।’ Grok क्या है जवाब- Grok AI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है, जिसे इलॉन मस्क के AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन xAI ने बनाया है। इसे यूजर्स के सवालों के जवाब देने और कई कामों में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। आपको अगर किसी सवाल का जवाब जानना है तो एक्स पर @Grok टैग करके पूछ सकते हैं या फिर ग्रोक AI की वेबसाइट www.grok.com पर जाकर पूछ सकते हैं। नवंबर 2023 में xAI ने पहली बार Grok के लॉन्च की जानकारी दी थी। इसके अब तक 3 वर्जन आ चुके हैं। सबसे नया वर्जन Grok-3 है, जिसे फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के वक्त इलॉन मस्क ने कहा था कि यह पहले वाले वर्जन से 10 गुना ज्यादा पावरफुल है। एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था… ग्रोक को व्यंग्य पसंद है और हल्का-फुल्का मजाक करते हुए जवाब देगा। दूसरे AI सिस्टम जिस तरह के जवाब देने से बचते हैं, ग्रोक उनके भी जवाब देगा। Grok-3 को xAI के कोलोसस नाम के सुपर कंप्यूटर पर ट्रेनिंग दी गई है। Grok-3 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देता है, जैसा कि आमतौर पर दूसरे चैटबॉट नहीं करते हैं। पहले इसे सिर्फ प्रीमियम+ X सब्सक्रिप्शन लेने वाले X यूजर ही इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन अब मस्क ने इसे आम यूजर्स के लिए भी खोल दिया है। यह आपके सवाल के मिजाज के अनुसार आपको जवाब दे सकता है। यानी अगर आप मजाकिया अंदाज या स्लैंग यानी बोलचाल की भाषा में सवाल करेंगे तो आपको जवाब भी उसी अंदाज में मिलेगा। अगर आप गुस्सा या गालीगलौज करेंगे तो आपको भी वैसा ही जवाब मिल सकता है। इसीलिए इसके कुछ जवाबों पर हंगामा हो गया है। ———————– ये खबर भी पढ़ें तेजप्रताप की पुलिसकर्मी को धमकी-ठुमका लगाओ वरना सस्पेंड हो जाओगे:पत्रकार की पैंट फड़वाई, CM हाउस के बाहर बोले- पलटू चाचा हैप्पी होली, VIDEO होली के रंग में रंगे तेज प्रताप यादव बिना हेलमेट पहले स्कूटी से सीएम आवास के बाहर पहुंचे और कहा- ‘ए पलटू चाचा, हैप्पी होली!’ इससे पहले अपने सरकारी आवास पर उन्होंने बिहार पुलिस के एक जवान से ठुमके भी लगवाए। मजबूरी में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने ठुमके भी लगाए। पुलिसकर्मी वर्दी में थे। तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा- ‘ठुमके लगाओ वरना सस्पेंड कर दिए जाओगे।’ पूरी खबर पढ़ें