Punjab - Alert India News https://alertindianews.in रखे आपको खबरदार Tue, 02 Dec 2025 03:54:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://alertindianews.in/wp-content/uploads/2026/01/yes.png Punjab - Alert India News https://alertindianews.in 32 32 “पाक डॉन भट्टी: सोशल मीडिया से चला रहा है आतंकी नेटवर्क!” https://alertindianews.in/?p=413174&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be https://alertindianews.in/?p=413174#respond Tue, 02 Dec 2025 03:54:43 +0000 https://alertindianews.in/?p=413174 अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के हिसार में हुए हालिया ग्रेनेड हमलों के बाद पाकिस्तान में छिपा कुख्यात

The post “पाक डॉन भट्टी: सोशल मीडिया से चला रहा है आतंकी नेटवर्क!” first appeared on Alert India News.

]]>

अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के हिसार में हुए हालिया ग्रेनेड हमलों के बाद पाकिस्तान में छिपा कुख्यात गैंगस्टर-आतंकी शहजाद भट्टी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सबसे बड़े निशाने पर आ गया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त जांच में भट्टी को एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का प्रमुख मास्टरमाइंड पाया गया है, जो पाकिस्तान से बैठकर भारत में युवाओं को आतंक की ओर धकेलने की साजिश चला रहा है।

भारतीय खूफिया एजेंसियों के डोजियर के अनुसार, भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का निवासी है और ISI के इशारे पर भारत-विरोधी गतिविधियां संचालित करता है। उसके पास मोरक्कन पासपोर्ट भी मौजूद है और वह UAE के रास्ते अपने ऑपरेशनों को संचालित करता है। सोशल मीडिया पर वह खुद को ‘इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही’बताता है।

युवाओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का ले रहा सहारा

जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी भारतीय युवाओं की भर्ती के लिए सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल करता है। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और टेलीग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देता है और गैंगस्टर लाइफस्टाइल दिखाकर उन्हें अपने नेटवर्क का हिस्सा बनाता है।

गिरफ्तार युवाओं ने खुलासा किया कि भट्टी वीडियो के जरिये ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग देता था और मोबाइल पर ही हमले का समय, लोकेशन और पूरा ब्लूप्रिंट भेजता था। हवाला नेटवर्क के जरिए फंडिंग कर वह युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाता था।

लॉरेंस का भाई अनमोल भी निशाने पर था

गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर 25 नवंबर को हुआ ग्रेनेड हमला इसी मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसमें भट्टी ने अपने भारतीय साथियों को निर्देश दिए थे। इसके अलावा अमृतसर, फिरोजपुर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई संवेदनशील स्थानों पर हमलों की रेकी वीडियो भी भट्टी को भेजी गई थीं।

इतना ही नहीं, वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी संपर्क में था और बिश्नोई के भाई अनमोल की हत्या की साजिश में शामिल पाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिसार के महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने की घटना का दावा भी इसी मॉड्यूल से जुड़ा है।

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा

पुलिस ने अब तक इस नेटवर्क से हथियार, जिंदा कारतूस, रेकी वीडियो और पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े चैट मैसेज बरामद किए हैं। हालांकि उसके मॉड्यूल के 2–3 सदस्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार शहजाद भट्टी भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है, क्योंकि वह सोशल मीडिया, ड्रोन सप्लाई और हथियार तस्करी के जरिये देशभर में अस्थिरता पैदा करने की साजिशें रच रहा है।

The post “पाक डॉन भट्टी: सोशल मीडिया से चला रहा है आतंकी नेटवर्क!” first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=413174 0
पंजाब में फिर हुआ  Encounter! ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा इलाका https://alertindianews.in/?p=395141&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2586-encounter-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc https://alertindianews.in/?p=395141#respond Mon, 17 Nov 2025 05:55:59 +0000 https://alertindianews.in/?p=395141 बटाला/चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर का एनकाउंटर किया है। जानकारी के अनुसार

The post पंजाब में फिर हुआ  Encounter! ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा इलाका first appeared on Alert India News.

]]>

बटाला/चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक बार फिर हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर का एनकाउंटर किया है। जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस ने थाना सिविल लाइंस इलाके में हुए दीप चीमा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। इस केस के दो आरोपी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर तीनों में से मानिक नामक एक युवक को काबू किया गया। मानिक मोटरसाइकिल पर गांव कोहलियां से बटाला की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन आरोपित ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मनिक को गोली मारी, जिसमें वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए काम कर रहा था।

#crime #punjab

The post पंजाब में फिर हुआ  Encounter! ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा इलाका first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=395141 0
“DIG भुल्लर और बिचौलिए की कॉल रिकॉर्डिंग में सनसनीखेज़ खुलासे — घर से बरामद हुए 5 करोड़ रुपये नकद” https://alertindianews.in/?p=358714&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=dig-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2594%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b0 https://alertindianews.in/?p=358714#respond Fri, 17 Oct 2025 05:01:10 +0000 https://alertindianews.in/?p=358714 केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले

The post “DIG भुल्लर और बिचौलिए की कॉल रिकॉर्डिंग में सनसनीखेज़ खुलासे — घर से बरामद हुए 5 करोड़ रुपये नकद” first appeared on Alert India News.

]]>

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डीआईजी ने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगी थी। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

सीबीआई ने ट्रैप लगाकर डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सेक्टर-21 चंडीगढ़ से 8 लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए कृष्णू को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां सीबीआई दोनों के रिमांड की मांग करेगी।

सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला। मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था। 

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के घर से सीबीआई ने रेड में ये की बरामदगी

  • 5 करोड़ नकदी। अभी नकदी की गिनती जारी है।
  • 1.5 किलोग्राम सोना सहित अन्य गहने।
  • पंजाब, चंडीगढ़ में अचल संपत्तियों के दस्तावेज।
  • मर्सिडीज और ऑडी लग्जरी गाड़ियों की चाबी।
  • 22 महंगी व बेशकीमती घड़ियां।
  • लॉकर की चाबियां।
  • 40 लीटर विदेश शराब।
  • हथियारों में एक डबल बैरल गन, एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, एक एयरगन और बुलेट्स।
  • बिचौलिये कृष्णू के घर से सीबीआई ने रेड कर 21 लाख रुपये कैश बरामद किया।

The post “DIG भुल्लर और बिचौलिए की कॉल रिकॉर्डिंग में सनसनीखेज़ खुलासे — घर से बरामद हुए 5 करोड़ रुपये नकद” first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=358714 0
“दीवाली से पहले पंजाब में हाई अलर्ट — DGP ने नाके लगाने के दिए आदेश, पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी” https://alertindianews.in/?p=356408&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b9 https://alertindianews.in/?p=356408#respond Wed, 15 Oct 2025 06:04:07 +0000 https://alertindianews.in/?p=356408 चंडीगढ़: दीवाली के मद्देनज़र डीजीपी गौरव यादव ने राज्यभर के जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा कड़ी करने और

The post “दीवाली से पहले पंजाब में हाई अलर्ट — DGP ने नाके लगाने के दिए आदेश, पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी” first appeared on Alert India News.

]]>

चंडीगढ़: दीवाली के मद्देनज़र डीजीपी गौरव यादव ने राज्यभर के जिला पुलिस प्रमुखों को सुरक्षा कड़ी करने और पुलिस फोर्स की अधिकतम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रमोद बान और एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद के साथ तरनतारन और बटाला जिलों में सुरक्षा समीक्षा बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने नार्को-टेररिज्म (नशा-अतिवाद) और संगठित अपराधों के बढ़ते खतरे पर चर्चा की।

डीजीपी यादव ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब में नशे के ज़रिए आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस उसके नापाक मंसूबों को लगातार नाकाम कर रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ड्रोन और अन्य माध्यमों से नशे और हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस हवाई खतरे से निपटने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैनात एंटी-ड्रोन सिस्टम का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि सितंबर 2024 से अब तक पंजाब पुलिस ने 90 आरोपियों को गिरफ्तार कर 26 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनसे बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, गोलियां, हैंड ग्रेनेड और आरडीएक्स बरामद किए गए हैं, जिससे आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

संगठित अपराध के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और कहा कि अपराध की जड़ों को खत्म करने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि 203 विदेशी हैंडलरों की पहचान की जा चुकी है जो आतंक या संगठित अपराध से जुड़े हैं, और उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस या ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया केंद्र एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू कर दी गई है। डीजीपी ने बताया कि ‘सेफ पंजाब’ व्हाट्सएप चैटबॉट पोर्टल (9779100200) के ज़रिए मिली सूचनाओं में से 33% मामलों पर कार्रवाई की गई, जो एक मिसाल है। लोगों की जानकारी के आधार पर 7285 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशा तस्करों और अपराधियों के बारे में बिना किसी डर के गुप्त सूचना साझा करें। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीआईजी फिरोज़पुर रेंज नीलांबरी जगदले, डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह, डीआईजी एजीटीएफ गुरमीत चौहान, एसएसपी तरनतारन रवजोत कौर ग्रेवाल, एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The post “दीवाली से पहले पंजाब में हाई अलर्ट — DGP ने नाके लगाने के दिए आदेश, पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी” first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=356408 0
2 पक्षों में जमकर लड़ाई, आग लगाकर की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस https://alertindianews.in/?p=349642&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=2-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%25b2 https://alertindianews.in/?p=349642#respond Thu, 09 Oct 2025 12:31:45 +0000 https://alertindianews.in/?p=349642 कपूरथला: कपूरथला के गांव भानोलंगा में करीब 10 मरले जमीन के टुकड़े को लेकर चल रहा विवाद हिंसक रूप

The post 2 पक्षों में जमकर लड़ाई, आग लगाकर की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस first appeared on Alert India News.

]]>

कपूरथला: कपूरथला के गांव भानोलंगा में करीब 10 मरले जमीन के टुकड़े को लेकर चल रहा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। इस जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस हिंसक टकराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान हवेली के अंदर रखे सामान में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई बाहरी लोग वहां से भाग चुके थे।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों में कैसे मारपीट और तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

एक पक्ष का कहना है कि उनका इस जमीन पर लंबे समय से कब्जा है और इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर मामला अदालत में चल रहा है। उन्होंने दूसरे पक्ष पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले इस जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी और वह अपना हक लेने वहां पहुंचे थे। उनका यह भी कहना है कि इस मामले में पंचायत में भी फैसला हो चुका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने इस हिंसक घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में अशांति का कारण बन सकती हैं।

The post 2 पक्षों में जमकर लड़ाई, आग लगाकर की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=349642 0
Diljit Dosanjh की ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी, सोशल मीडिया पर बंटी राय https://alertindianews.in/?p=217602&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=diljit-dosanjh-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2580-3-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582 https://alertindianews.in/?p=217602#respond Wed, 25 Jun 2025 08:00:55 +0000 https://alertindianews.in/?p=217602 पंजाब :  बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों

The post Diljit Dosanjh की ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी, सोशल मीडिया पर बंटी राय first appeared on Alert India News.

]]>

पंजाब :  बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर उठा है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखते हुए दिलजीत दोसांझ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। FWICE ने कहा है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं, ऐसे में एक भारतीय कलाकार का पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना न सिर्फ गलत है, बल्कि देशहित के खिलाफ भी है।

FWICE ने पत्र में यह मांग की है कि दिलजीत दोसांझ की नागरिकता और पासपोर्ट रद्द किए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी कलाकार इस तरह का कदम उठाने से पहले दो बार सोचें। दिलजीत दोसांझ की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला अब न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि सियासी गलियारों में भी गर्माया हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

 ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर रिलीज़ के बाद एक नई बहस छिड़ गई है। इस बार विवाद की वजह बनी है फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर की मौजूदगी। फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार के शामिल होने को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने आपत्ति जताई है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से फिल्म के सर्टिफिकेशन पर रोक लगाने की मांग की है। इतना ही नहीं ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस मुद्दे ने ज़ोर पकड़ लिया है। एक ओर राष्ट्रवाद के नाम पर दिलजीत की आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर फैंस दिलजीत के समर्थन में खड़े हैं और इसे “अनावश्यक राजनीतिकरण” बता रहे हैं।
 
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिलजीत दोसांझ हमेशा से पाकिस्तानी कलाकारों को प्रमोट करते रहे हैं, जो फेडरेशन द्वारा जारी ‘नो को-ऑपरेशन पॉलिसी’ का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ फिल्म की बात नहीं है, ये राष्ट्रहित और सुरक्षा का मुद्दा है। पुलवामा हमले के बाद तय किया गया था कि किसी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय मंच नहीं मिलेगा। ऐसे में दिलजीत का यह कदम निंदनीय है।”
 
FWICE के पत्र के बाद CBFC की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। अगर प्रमाणन पर रोक लगती है, तो यह फिल्म की रिलीज़ को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, इंडस्ट्री में एक बार फिर यह बहस तेज़ हो गई है कि क्या कला को राजनीतिक और कूटनीतिक सीमाओं से बंधा जाना चाहिए?

The post Diljit Dosanjh की ‘सरदार जी 3’ विवादों में घिरी, सोशल मीडिया पर बंटी राय first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=217602 0
Breaking : विजिलेंस हिरासत में बिक्रम मजीठिया! https://alertindianews.in/?p=217599&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=breaking-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595 https://alertindianews.in/?p=217599#respond Wed, 25 Jun 2025 07:57:59 +0000 https://alertindianews.in/?p=217599 पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार

The post Breaking : विजिलेंस हिरासत में बिक्रम मजीठिया! first appeared on Alert India News.

]]>

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस ने हिरासत में लिया है।  फिलहाल विजिलेंस बिक्रम मजीठिया को मोहाली लेकर जा रही है। सूत्रों के अनुसार ड्रग मनी की तलाश में छापेमारी  हो रही है।

बता दें कि आज सुबह से ही विजिलेंस टीम मजीठिया के घर पर छापेमारी कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिक्रम मजीठिया के घर पर आज सुबह विजिलेंस रेड की गई है। वहीं जानकारी के अनुसार विक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर विजिलेंस की ओर से छापेमारी की जा रही है। 

The post Breaking : विजिलेंस हिरासत में बिक्रम मजीठिया! first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=217599 0
Suspend महिला पुलिसकर्मी के घर विजिलेंस की Raid, हुआ चौंकाने वाला खुलासा https://alertindianews.in/?p=184578&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=suspend-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b5 https://alertindianews.in/?p=184578#respond Thu, 29 May 2025 05:15:38 +0000 https://alertindianews.in/?p=184578 बठिंडा : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर के घर

The post Suspend महिला पुलिसकर्मी के घर विजिलेंस की Raid, हुआ चौंकाने वाला खुलासा first appeared on Alert India News.

]]>

बठिंडा : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर के घर विजिलेंस विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने अमनदीप कौर के घर की गहन तलाशी ली और घर में मौजूद तमाम सामान को एकत्र कर उसका बारीकी से असेसमेंट भी करवाया।

विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने घर में मौजूद हर कीमती वस्तु, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की है। सभी वस्तुओं की गिनती और मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला पुलिसकर्मी ने अपनी आमदनी से अधिक संपत्ति कैसे और कहां से जुटाई। अमनदीप कौर तीन दिन की रिमांड पर विजिलेंस के पास है। लेकिन मंगलवार देर रात पथरी के तेज़ दर्द की शिकायत के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही वह डिस्चार्ज होगी, उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।  घर से बरामद सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है, जो महिला पुलिसकर्मी की आय से मेल नहीं खाती। मामले की तह तक पहुंचने के लिए विजिलेंस की जांच जारी है।

The post Suspend महिला पुलिसकर्मी के घर विजिलेंस की Raid, हुआ चौंकाने वाला खुलासा first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=184578 0
सिद्धू मूसेवाला के पिता के चुनाव लड़ने से कितनी बदल जाएगी पंजाब की सियासत. https://alertindianews.in/?p=184575&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595 https://alertindianews.in/?p=184575#respond Thu, 29 May 2025 05:10:52 +0000 https://alertindianews.in/?p=184575 पंजाब : दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने 2027 में

The post सिद्धू मूसेवाला के पिता के चुनाव लड़ने से कितनी बदल जाएगी पंजाब की सियासत. first appeared on Alert India News.

]]>

पंजाब : दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीति में उतरने का धमाकेदार ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह ऐलान उन्होंने एक रैली दौरान मीडिया से रू-ब-रू होते हुए किया है। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, अभी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।  

गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिस्टम के अंदर आकर ही इंसाफ का मुद्दा उठाया जा सकता है। उन्होंने यह ऐलान सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले किया गया है। उनके समर्थकों की नई उम्मीदें जाग गई हैं। पिता बलकौर ने कहा कि वह अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और इंसाफ की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजनीति में मैदान में उतर रहे हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ी थी। 

The post सिद्धू मूसेवाला के पिता के चुनाव लड़ने से कितनी बदल जाएगी पंजाब की सियासत. first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=184575 0
No Handshake, No Sweets: Low-Key Beating Retreat Ceremony Resumes At Attari https://alertindianews.in/?p=174292&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=no-handshake-no-sweets-low-key-beating-retreat-ceremony-resumes-at-attari https://alertindianews.in/?p=174292#respond Tue, 20 May 2025 17:07:25 +0000 https://alertindianews.in/?p=174292

After 12 days, the beating retreat ceremony resumed on Tuesday at the joint check post of the Punjab

The post No Handshake, No Sweets: Low-Key Beating Retreat Ceremony Resumes At Attari first appeared on Alert India News.

]]>

After 12 days, the beating retreat ceremony resumed on Tuesday at the joint check post of the Punjab Frontier, Attari in Amritsar.

​After 12 days, the beating retreat ceremony resumed on Tuesday at the joint check post of the Punjab Frontier, Attari in Amritsar.  

The post No Handshake, No Sweets: Low-Key Beating Retreat Ceremony Resumes At Attari first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=174292 0