kumbh - Alert India News https://alertindianews.in रखे आपको खबरदार Fri, 07 Feb 2025 19:41:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://alertindianews.in/wp-content/uploads/2026/01/yes.png kumbh - Alert India News https://alertindianews.in 32 32 महाकुंभ भगदड़ पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा, साधु संत हुए नाराज https://alertindianews.in/?p=54830&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2585 https://alertindianews.in/?p=54830#respond Fri, 07 Feb 2025 19:41:15 +0000 https://alertindianews.in/?p=54830 Maha Kumbh News: महाकुंभ में 29 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ पर राजनीति गरमा गई है. तमाम

The post महाकुंभ भगदड़ पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा, साधु संत हुए नाराज first appeared on Alert India News.

]]>

Maha Kumbh News: महाकुंभ में 29 फरवरी मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ पर राजनीति गरमा गई है. तमाम विपक्षी पार्टी महाकुंभ में मची भगदड़ का जिम्मेदार योगी सरकार को ठहरा रही है. इसी कड़ी में उत्तराखंड के जोशीमठ स्थित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है. इसको लेकर तमाम साधु-संतों ने शंकराचार्य का विरोध किया है. 

अब इस मामले में अयोध्या के श्री हनुमत निवास पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि, “महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ बेहद दुखद घटना है. लेकिन इस मामले में सरकार और सीएम योगी पर निशाना साधना सही नहीं है. वहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है. महाकुंभ में असाधारण भीड़ है. जिस वजह से वहां पर सामान्य नियमों का पालन कर पाने में दिक्कत आ रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना निराशाजनक है. एक महत्वपूर्ण पीठाधीश्वर के व्यक्ति का इस तरह का बयान देना बेहद लज्जा से भरा हुआ है.”

‘मुख्यमंत्री पद के लिए बेहतर विकल्प कौन?’
उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की तैयारियों के साथ देशभर में महाकुंभ की महिमा बढ़ा रहे हैं और हेलीकॉप्टर के जरिए साधु-संतों पर पुष्प वर्षा करवा रहे हैं. अगर उनके काम और उनके प्रति इसी तरह की मंशा रख रहे हैं तो कौन हैं जो यहां आकर व्यवस्था ठीक कर देगा? अगर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य नहीं तो नाम बताना चाहिए, आखिर कौन इस पद के लिए बेहतर विकल्प होगा? 

हनुमत निवास पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज ने आगे कहा, जब सड़कों पर घसीटकर लाठी डंडों से पीटा गया था तो उस मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिया गया था. पालघर के निहत्थे साधुओं को दौड़ा कर मारा गया था, उस मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिया गया था? इस देश में मुख्यमंत्री जनादेश से बनता है. आप कह देंगे और मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे.

‘सीएम के कामों पर सवाल उठाना निराशाजनक’
उन्होंने आगे कहा मैं उनका प्रचारक नहीं हूं, लेकिन उनके कामों पर सवाल उठाना कुंठा जनक सोच है. इतने बड़े आयोजन में दुर्घटना संभावित है. आप अगर किसी बात पर असहमत हैं तो आपको अपनी बात रखने का तरीका आना चाहिए. इस तरह की बात लोगों में अराजकता पैदा कर रही है. कोविड महामारी में लाखों लोग मरे हैं, किसको इस्तीफा दे देना चाहिए. महाकुंभ में जो लोग मरे उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है. महाकुंभ  में अत्याधिक भीड़ के कारण ये हादसा हुआ है. सेवा देते हुए पुलिसकर्मी की मृत्यु हुई है. सभी अच्छी बातों का पालन करने के बाद भी जहां जनसैलाब उमड़ता है, वहां स्वाभिवक इस तरह की घटना हो सकती है. मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात किसी भी धर्माचार्यां को शोभा नहीं देती है. सीएम योगी ने इस दुर्घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

The post महाकुंभ भगदड़ पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा, साधु संत हुए नाराज first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=54830 0
महाकुंभ में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल; संगम तट के पास हुआ दर्दनाक हादसा https://alertindianews.in/?p=43873&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc-17-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0 https://alertindianews.in/?p=43873#respond Wed, 29 Jan 2025 02:42:44 +0000 https://alertindianews.in/?p=43873 प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई।

The post महाकुंभ में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल; संगम तट के पास हुआ दर्दनाक हादसा first appeared on Alert India News.

]]>

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया है। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई। इस घटना में अभी तक 17 लोगों की मौत की सूचना है। बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए हैं। कई लोग दबे हैं। यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ। अचानक मची भगदड़ से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए। अखाड़ों के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग भी कुछ स्नानार्थियों ने तोड़ने का प्रयास किया। जिसको जहां से जगह मिलती उधर ही चला जाता।

कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने अखाड़ों से अमृत स्नान न करने की अपील की है। भगदड़ को देखते हुए अखाड़ों ने उस पर सहमति दे दी है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि हम प्रशासन का सहयोग करेंगे।

आधी रात के बाद स्नानार्थियों की भीड़ संगम तट के करीब ठहर गई, जिससे स्थिति बिगड़ने लगी। रात करीब दो बजे स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो भगदड़ मच गई। इधर-उधर भागती भीड़ में जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका। जिसने भागने का प्रयास किया वह भी दब गया।

मेला कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन पैरामिलिट्री फोर्स, एबुंलेंस को अलग-अलग स्थान से संगम की ओर रवाना किया गया।

इसके बाद एंबुलेंस में तमाम श्रद्धालुओं को भरकर लाया गया। केंद्रीय अस्पताल में कई लोगों को जमीन पर लिटाया गया था, जिनके बारे में एक अस्पताल कर्मी ने कहा कि उनकी मौत हो गई है।

The post महाकुंभ में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल; संगम तट के पास हुआ दर्दनाक हादसा first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=43873 0
ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, आखिर किन्नर अखाड़े से ही क्यों जुड़ीं बॉलीवुड एक्ट्रेस https://alertindianews.in/?p=39695&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582 https://alertindianews.in/?p=39695#respond Sat, 25 Jan 2025 15:39:20 +0000 https://alertindianews.in/?p=39695 mamta kulkarni become mahamandaleshwar: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लेकर महामंडलेश्वर की उपाधि हासिल की. उन्हें

The post ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, आखिर किन्नर अखाड़े से ही क्यों जुड़ीं बॉलीवुड एक्ट्रेस first appeared on Alert India News.

]]>
mamta kulkarni become mahamandaleshwar: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लेकर महामंडलेश्वर की उपाधि हासिल की. उन्हें किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दीक्षा दी,

नई दिल्ली: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ले ली है. अभिनेत्री को नया नाम दे दिया गया है. दीक्षा लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने भगवा वस्त्र धारण कर लिया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं हैं. इसके पहले उन्हें संगम में अपना पिंडदान किया. फिर अखाड़े में ही उनका पट्टाभिषेक हुआ. ममता ने काफी पहले संन्यास ले लिया था. वो साध्वी की जिंदगी जी रही थीं. हाल ही में वो 24 साल बाद भारत लौटी हैं.

मिलेगा नया नाम

बता दें, ममता कुलकर्णी को अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा. जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी. अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उन्होंने महाकुंभ से कई तस्वीरों और वीडियो को साझा किया, जिसमें वह भगवा वस्त्र पहने साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं.

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने क्या कहा?

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण कहती हैं, “किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है. उनका नाम श्री यमाई ममता नंदगिरी रखा गया है. जब मैं यहां बात कर रही हूं, तब सभी अनुष्ठान चल रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े और मेरे संपर्क में हैं… अगर वह चाहें तो किसी भी धार्मिक पात्र का किरदार निभा सकती हैं, क्योंकि हम किसी को भी अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते…”

किन्नर अखाड़ा कैसे काम करता है?

2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में समानता और मान्यता देना है. अब, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करके अखाड़ा अपने संदेश और प्रभाव को और अधिक फैलाने कोशिश कर रहा है.

90 के दशक की ये पॉपुलर एक्ट्रेस करीब 25 साल बाद भारत लौटीं. वतन वापसी पर इमोशनल होते हुए ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बताया कि वो करीब 25 साल बाद अपनी मातृभूमि पर लौटी हैं. उन्होंने 2012 में कुंभ के मेले में हिस्सा लिया था और अब 2025 के महाकुंभ के लिए फिर से लौटने की तैयारी है.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ममता

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में अभिनेत्री कहती नजर आई थीं, “नमस्ते दोस्तों, शुभ प्रभात, मैं कल दुबई वापस जा रही हूं और जनवरी में मैं कुंभ मेले में शामिल होने के लिए आऊंगी. मैं इलाहाबाद में शाही स्नान करने और डुबकी लगाने के लिए वापस आऊंगी. तब तक आप सभी अपना ख्याल रखिए. मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे ढेरों प्यार दिया और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

भारत आने की वजह

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर ममता ने भारत आने की जानकारी दी थी. क्लिप में कुलकर्णी कहती नजर आई थीं, “हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत ‘आमची मुंबई’ लौटी हूं. यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं. फ्लाइट के उतरने से पहले मैं बहुत उत्साहित थी और अपने इधर-उधर देख रही थी.”

उन्होंने सालों बाद भारत लौटने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा था, “मैंने अपने देश को करीब 25 साल बाद जब ऊपर से देखा (प्लेन के लैंडिंग के दौरान). यह देखकर मैं भावुक हो गई थी. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. मैंने जब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा ,तो मैं बेहद खुश और उत्सुक थी.”

The post ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, आखिर किन्नर अखाड़े से ही क्यों जुड़ीं बॉलीवुड एक्ट्रेस first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=39695 0
कुंभ के लिए जम्मू से विशेष बस सेवा शुरू, आज पांच बजे होगी रवाना, किराये में 10% छूट के साथ https://alertindianews.in/?p=30863&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b7 https://alertindianews.in/?p=30863#respond Sat, 18 Jan 2025 08:05:08 +0000 https://alertindianews.in/?p=30863 जम्मू से प्रयागराज कुंभ के लिए एक विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है, जो प्रतिदिन शाम

The post कुंभ के लिए जम्मू से विशेष बस सेवा शुरू, आज पांच बजे होगी रवाना, किराये में 10% छूट के साथ first appeared on Alert India News.

]]>

जम्मू से प्रयागराज कुंभ के लिए एक विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है, जो प्रतिदिन शाम 5:00 बजे जम्मू से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। इस बस का किराया 1690 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। विशेष बुकिंग पर यात्रियों को 10 फ़ीसदी की छूट भी दी जाएगी। इस नई सेवा का उद्घाटन परिवहन मंत्री सतीश शर्मा आज करेंगे। यह बस सेवा कुंभ मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।

बस सेवा की शुरुआत से यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी, और प्रतिदिन की यात्रा से उनका समय भी बच सकेगा।

The post कुंभ के लिए जम्मू से विशेष बस सेवा शुरू, आज पांच बजे होगी रवाना, किराये में 10% छूट के साथ first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=30863 0
महाकुंभ में जा रहे हैं तो जरूर घर ले आएं ये 6 चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि https://alertindianews.in/?p=28292&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%259c https://alertindianews.in/?p=28292#respond Thu, 16 Jan 2025 03:52:45 +0000 https://alertindianews.in/?p=28292 महाकुंभ 2025 : दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला ‘महाकुंभ’ में  स्नान के लिए हर रोज लाखों की तादाद में श्रद्धालु

The post महाकुंभ में जा रहे हैं तो जरूर घर ले आएं ये 6 चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि first appeared on Alert India News.

]]>

महाकुंभ 2025 : दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला ‘महाकुंभ’ में  स्नान के लिए हर रोज लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम किनारे एकत्रित हो रहे हैं. सभी का एक ही लक्ष्य है-पापों से मुक्ति, आत्मिक शुद्धि और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति. ऐसे में अगर आप भी 144 साल बाद लगे महाकुंभ में पवित्र स्नान का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो फिर वहां से 6 चीजें घर जरूर ले आएं. इससे घरे में सुख शांति और बरक्कत आएगी. 

गंगाजल – Gangajal

संगम तट से आप गंगाजल जरूर घर लेकर आएं और पूरे घर में छिड़क दीजिए. इससे घर में सुख शांति और समृद्दि का वास होगा. साथ ही घर में सकारात्मकता आएगी. संगम मिट्टी .

महाकुंभ की पवित्र मिट्टी भी आप घर ले आएं.  यह बहुत शुभ माना जाता है. संगम की पवित्र मिट्टी को घर के आंगन या पूजा स्थल पर रखने से सकारात्मकता बनी रहती है. घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं. तुलसी पत्ती .

वहीं, आप कुंभ मेले से तुलसी की पत्तियां भी ले आएं. इससे घर की दुख-दरिद्रता दूर होती है. शिवलिंग और पारस पत्थर .

 महाकुंभ से आप शिवलिंग और पारस पत्थर भी घर ला सकते हैं. यह बहुत शुभ माना जाता है. इससे भी घर में सुख शांति बनी रहती है. रूद्राक्ष माला

रूद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है. ऐसी मान्यता है इसे पहनने से मानसिक शांति मिलती है. महाकुंभ से लाई रूद्राक्ष माला का विशेष महत्व है, इसे पहनने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. 

साधु संतों का आशीर्वाद 

साथ ही कुंभ मेले में आप साधु संतों का आशीर्वाद जरूर लीजिए. आप उनकी सेवा  कर सकते हैं. कुछ दिन उनके सानिध्य में रहें  इससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है. 

इन चीजों को लेकर आना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आपके जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करता है.

The post महाकुंभ में जा रहे हैं तो जरूर घर ले आएं ये 6 चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=28292 0
खेल मैदान न होने से दम तोड़ रही युवा खेल प्रतिभाएं https://alertindianews.in/?p=18025&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc https://alertindianews.in/?p=18025#respond Tue, 07 Jan 2025 13:09:34 +0000 https://alertindianews.in/?p=18025 कठुआ, 07  जनवरी, यह बेहद प्रेरणादायक है कि उधमपुर में खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल कबड्डी मैच में जीत

The post खेल मैदान न होने से दम तोड़ रही युवा खेल प्रतिभाएं first appeared on Alert India News.

]]>

कठुआ, 07  जनवरी, यह बेहद प्रेरणादायक है कि उधमपुर में खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल कबड्डी मैच में जीत हासिल की है और अब राष्ट्रीय स्तर पर उड़ीसा में खेलने जा रहे हैं। यह न केवल उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी एक बड़ा अवसर है। हालांकि, उनके सामने प्रैक्टिस के लिए मैदान और सुविधाओं की कमी जैसी समस्या होना बहुत ही चिंताजनक है।

खिलाड़ियों की समस्याओं और समाधान:

मैदान की कमी:

  • खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मैदान की जरूरत है, और यदि उनकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, तो यह प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व की गंभीर लापरवाही को दिखाता है।
  • सरपंच को बार-बार इस समस्या की जानकारी देने के बावजूद समाधान न मिलना उनके कर्तव्यों की अनदेखी को दर्शाता है।

मैट की मांग:

  • अगर खिलाड़ियों को मैदान उपलब्ध नहीं हो सकता, तो मैट (Kabaddi Mats) दिए जाने की मांग बिल्कुल उचित है। इससे खिलाड़ी किसी भी समतल स्थान पर प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

सरकार और पंचायत से अपेक्षा:

  • खिलाड़ियों के लिए मैदान और अभ्यास की सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन और पंचायत का कर्तव्य है।
  • सरपंच को भी यह समझना चाहिए कि यह गांव और क्षेत्र के सम्मान का विषय है।

जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने का अवसर:

यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका है कि वे उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। इसके लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। प्रशासन को यह समझना चाहिए कि इन खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

The post खेल मैदान न होने से दम तोड़ रही युवा खेल प्रतिभाएं first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=18025 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन से राज्य में यातायात और अन्य सेवाएं प्रभावित, प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी https://alertindianews.in/?p=8267&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b6 https://alertindianews.in/?p=8267#respond Mon, 30 Dec 2024 05:59:15 +0000 https://alertindianews.in/?p=8267 अनिल शर्मा कठुआ 30 दिसंबर, पंजाब बंद का ऐलान किया है, जिसके चलते राज्य भर में सभी दुकानें

The post किसानों के विरोध प्रदर्शन से राज्य में यातायात और अन्य सेवाएं प्रभावित, प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी first appeared on Alert India News.

]]>
अनिल शर्मा

कठुआ 30 दिसंबर, पंजाब बंद का ऐलान किया है, जिसके चलते राज्य भर में सभी दुकानें बंद रहने और सड़क और रेल सेवाएं बाधित होने की आशंका है। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

कई व्यापारिक संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है, इसलिए सोमवार शाम को विरोध प्रदर्शन समाप्त होने तक दूध, फल और सब्जियों की आपूर्ति भी नहीं होगी।

“किसान यूनियन के नेता सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों और रेल लाइनों पर चक्का जाम लागू करेंगे। सरकारी और निजी संस्थानों को बंद रखने का अनुरोध किया जाता है। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ किसान नेता के हवाले से कहा गया है कि केवल आपातकालीन वाहनों, जैसे कि एम्बुलेंस, शादी के वाहन या किसी भी गंभीर आपात स्थिति में किसी को भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

‘पंजाब बंद’ का आह्वान करने का निर्णय पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा लिया गया था। सरवन सिंह पंधेर – जो दोनों मंचों के समन्वयक हैं – ने कहा कि व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा श्रमिकों, श्रमिकों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों और शिक्षक संघों, सामाजिक और अन्य निकायों और कुछ अन्य वर्गों ने बंद को अपना समर्थन दिया है।

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों द्वारा उनके दिल्ली कूच को रोक दिया गया था।

The post किसानों के विरोध प्रदर्शन से राज्य में यातायात और अन्य सेवाएं प्रभावित, प्रमुख प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=8267 0
महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो जरूर करें इस मंदिर के दर्शन, यहां होती है पालने की पूजा https://alertindianews.in/?p=3725&utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2588 https://alertindianews.in/?p=3725#respond Thu, 26 Dec 2024 04:47:50 +0000 https://alertindianews.in/?p=3725 Kumbh 2025 : इस साल संगम नगरी में महाकुंभ लगने जा रहा है. यह 13 जनवरी से शुरू होगा

The post महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो जरूर करें इस मंदिर के दर्शन, यहां होती है पालने की पूजा first appeared on Alert India News.

]]>

Kumbh 2025 : इस साल संगम नगरी में महाकुंभ लगने जा रहा है. यह 13 जनवरी से शुरू होगा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर समाप्त. इस दौरान संगम तट के किनारे लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होकर गंगा स्नान करेंगे. मान्यता है कि कुंभ स्नान करने से पिछले सारे पाप धुल जाते हैं, लेकिन प्रयागराज सिर्फ संगम नदी तक ही सीमित नहीं है. आप यहां बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं. हम यहां पर एक ऐसे सिद्धपीठ मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देवी की नहीं बल्कि उनके पालने की पूजा होती है. 

जी हां, यह मंदिर प्रयागराज में दारागंज से रामबाग की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित है. इसे अलोपशंकरी मंदिर के नाम से जानते हैं.  ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का जिक्र पुराणों में भी मिलता है. मान्यता है कि मां सती के दाहिने हाथ का पंजा यहां गिरने के बाद गायब हो गया था जिसके कारण मंदिर का नाम अलोपशंकरी पड़ा. स्थानीय लोग इसे अलोपीदेवी मंदिर के नाम से पुकारते हैं. 

इस मंदिर की खासियत है कि इस मंदिर के बीच में एक चबूतरा बना हुआ है जिसमें एक कुंड है. यहीं पर एक चौकोर आकार में लकड़ी का एक पालना लटकता रहता है. यह झूला लाल रंग की चुनरी से ढका रहता है. लोगों का मानना है कि मां सती का दाहिने कलाई का पंजा यहां पर गिरा था, जहां पर कुंड बना है. 

इस कुंड के जल से लोग आचमन भी करते हैं. यह बहुत पवित्र माना जाता है. आपको बता दें कि इस मंदिर में किसी देवी की प्रतिमा नहीं है बल्कि,  यहां पर पालने की पूजा होती है. यहां पर लोग कुंड से आचमन लेने के बाद परिक्रमा करके माता सती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. 

ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने और हाथ में कलेवा बांधने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आपको बता दें कि नवरात्रि में इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइन में लगी रहती है. यहां पर नवरात्रि में मां का सिंगार नहीं किया जाता है लेकिन नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना नियमित होती है.

The post महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो जरूर करें इस मंदिर के दर्शन, यहां होती है पालने की पूजा first appeared on Alert India News.

]]>
https://alertindianews.in/?feed=rss2&p=3725 0